फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Woman burnt herself alive in Rampur Gopalpur Gorakhpur

पत्नी ने दी जान: रात में दंपती के बीच हुआ कुछ ऐसा, बर्दाश्त न कर सकी महिला, खुद को जिंदा जलाया

Sun, 01 Oct 2023 09:51 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, सरहरी (गोरखपुर)
अमर उजाला ब्यूरो, सरहरी (गोरखपुर) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 01 Oct 2023 09:51 AM IST
सार

पति जब सोने चला गया तो परमा देवी ने रात नौ बजे घर में रखा डीजल अपने ऊपर डालकर आग लगा ली। पत्नी को जलता देख पति हंसराज ने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे और आग बुझाई, लेकिन तब तक परमा बुरी तरह से झुलस चुकी थीं।

विज्ञापन
Woman burnt herself alive in Rampur Gopalpur Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर के रामपुर गोपालपुर गांव में परमा देवी (70) ने शुक्रवार रात करीब नौ बजे खुद को आग लगा ली। गांववालों ने आग बुझाई और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परमा देवी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। रात में किसी बात पर पति से कहासुनी होने के बाद उन्होंने आत्मघाती कदम उठा लिया। वह घर पर पति के साथ रहती थीं, जबकि दोनों बेटे परिवार के साथ बाहर रहते हैं।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा थाना क्षेत्र के रामपुर गोपालपुर गांव की अनुसूचित जाति बस्ती टोला निवासी हंसराज अपनी पत्नी परमा देवी के साथ रहते थे। उनके दो पुत्र हैं। बड़ा बेटा मुंबई में रहता है और छोटा खलीलाबाद में रहकर बैंक में नौकरी करता है। ग्रामीणों के अनुसार, पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था। शुक्रवार को भी किसी बात पर दोनों में कहासुनी हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हंसराज जब सोने चले गए तो परमा देवी ने रात नौ बजे घर में रखा डीजल अपने ऊपर डालकर आग लगा ली। पत्नी को जलता देख हंसराज ने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे और आग बुझाई, लेकिन तब तक परमा बुरी तरह से झुलस चुकी थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परमा को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

मानसिक स्थिति ठीक न होने से गांव में कर लेती थीं विवाद
गांव वालों के मुताबिक, परमा देवी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। घर में अकेले पति के साथ रहती थीं और अक्सर गांव वालों से भी झगड़ा कर लेती थीं। इस वजह से गांव वाले भी उनसे दूरी बनाकर रहते थे। शुक्रवार रात शोर सुनकर थोड़ी दूर पर मौजूद घर के लोग पहुंचे और गांववालों को बुलाए। आग को बुझाने के साथ ही पुलिस को सूचना दी गई।

महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। दोनों बेटे परिवार के साथ बाहर रहते हैं। वह बीमारी से भी परेशान थीं। इस वजह से उन्होंने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। -मनोज अवस्थी, एसपी नार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed