{"_id":"61d43dbefdde307e216a041b","slug":"woman-beat-up-inspector-for-stopping-bike-rider-without-helmet-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में तांडव: बिना हेलमेट बाइक सवार को पुलिस ने रोका, नाराज महिला ने दरोगा से की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में तांडव: बिना हेलमेट बाइक सवार को पुलिस ने रोका, नाराज महिला ने दरोगा से की मारपीट
Tue, 04 Jan 2022 07:06 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 04 Jan 2022 07:06 PM IST
सार
गोरखपुर के शास्त्री चौक पर खुद को कांग्रेस नेत्री बता रही महिला ने पुलिस के साथ मारपीट की। कैंट थाने पहुंची कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा, आरोपी महिला पार्टी की सदस्य नहीं है। दरोगा की तहरीर पर कैंट पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर शहर के शास्त्री चौक पर मंगलवार को बिना हेलमेट बाइक सवार को रोकने पर हंगामा हो गया। बाइक पर बैठी महिला ने खुद को कांग्रेस नेत्री बताते हुए बहस शुरू कर दी। टीएसआई अजय सिंह ने हेलमेट ना लगाने और ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने का हवाला दिया तो वह मारपीट पर उतारू हो गई।
विज्ञापन
मौजूद लोगों ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उधर, घटना की जानकारी होते ही एसपी ट्रैफिक इंदु प्रभा सिंह महिला पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गई और महिला के साथ आरोपी युवक को पकड़कर कैंट थाने लाया गया है। पुलिस टीएसआई की तहरीर पर मारपीट का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, ट्रैफिक में तैनात दरोगा अजय सिंह कचहरी चौराहे पर ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान एक महिला और एक युवक के साथ बाइक से जा रही थी। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाया था और सिग्नल तोड़ दिया। यह देखते ही दरोगा ने रोक लिया।
विज्ञापन
इसके बाद महिला खुद को नेत्री बताकर छोड़ने का दबाव बनाने लगी। देखते ही देखते हाथापाई शुरू हो गई और इस दौरान महिला ने दरोगा को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद दरोगा ने भी महिला को धकेल दिया। देखते ही देखते उसका बेटा भी आ गया और उसने भी पुलिसकर्मियों से मारपीट की। दरोगा का कालर पकड़ कर बिल्ला नोच लिया। एक घंटे तक दोनों में बीच चौराहे पर हाथापाई होती रही। जिसके बाद महिला पुलिस व यातायात निरीक्षक पहुंचे और हिरासत में लेकर कैंट थाने ले गए।
एसपी ट्रैफिक इंदु प्रभा सिंह ने कहा कि ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की गई है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि महिला हमारी पार्टी में नही है। वह कांग्रेस का पत्ता पहनकर बदनाम कर रही है। कोई भी हो पुलिसकर्मी को पीटना उचित नहीं।