फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   woman accused of putting doctors clinic on fire caught on cctv footage

गोरखपुर: बेतियाहाता चौराहे पर महिला ने पहना था बुर्का, फिर लगाई आग, कैमरे में कैद हुई घटना

Sun, 12 Jun 2022 12:26 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 12 Jun 2022 12:26 PM IST
सार

कैंट पुलिस आगजनी का केस दर्ज कर आरोपी महिला की जांच में जुट गई है। पुलिस ने साजिश से इनकार नहीं किया है। सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। महिला को खोजने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।
 

विज्ञापन
woman accused of putting doctors clinic on fire caught on cctv footage
बुर्का पहनकर आग लगाती महिला - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर के कैंट इलाके में मझौली कंपाउंड में खड़ी कार में आग लगाने वाली बुर्काधारी महिला पर केस दर्ज कर पुलिस तलाश में जुट गई है। पुलिस के हाथ लगे सीसीटीवी फुटेज में महिला बेतियाहाता चौराहे पर स्कूटर से पहुंचती दिख रही है। यहीं, पर उसने सलवार सूट के ऊपर बुर्का पहना, उसके बाद वारदात को अंजाम दी है। 
विज्ञापन


घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी के नेतृत्व में तीन टीमें गठित कर एसएसपी ने गिरफ्तारी का आदेश दिया है। जानकारी के मुताबिक, जटेपुर उत्तरी लोहिया नगर निवासी अजय कुमार श्रीवास्तव शुक्रवार को अपनी पत्नी को दिखाने के लिए डॉ. अंजु जायसवाल के क्लीनिक पर गए थे। 
विज्ञापन


अजय ने मझौली कंपाउंड परिसर में अपनी कार खड़ी कर दी थी। इसी दौरान देर शाम 7.45 बजे बुर्का पहने एक महिला बोतल में तेल लेकर पहुंची और टायर के पास आग लगाने लगी। इस दौरान बच्चे वहां खेल रहे थे। बच्चों ने महिला पर बहुत ध्यान नहीं दिया। कई बार के प्रयास में महिला ने जब आग लगा दी तो बच्चों ने शोर मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 शोर सुनकर स्थानीय लोग आ गए जिससे आग पर काबू पाया गया। बच्चों ने संदिग्ध महिला के बारे में बताया, तब सीसीटीवी फुटेज से इसकी जांच की गई, जिसमें बुर्का पहने महिला दिखाई दी। इस घटना के बाद अजय कुमार श्रीवास्तव ने डायल 112 पर फोन कर सूचना दी। पुलिस सूचना के बाद भी गंभीर नहीं दिखी। रात में इसकी जानकारी जब एसएसपी डॉ. विपिन ताडा को हुई तब पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू की गई। 

पुलिस की लापरवाही पर एडीजी ने मांगी रिपोर्ट 
शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान प्रदेश में हाई अलर्ट था। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में उपद्रव भी हुए थे। इन सब के बीच शुक्रवार देर शाम आगजनी की घटना को गंभीरता से कैंट पुलिस ने नहीं लिया। मामले की जानकारी आला अफसरों को नहीं दी गई थी। इसे गंभीरता से लेते हुए एडीजी जोन अखिल कुमार ने एसएसपी से रिपोर्ट मांगी है। 


एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने कहा कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद ही घटना के पीछे महिला का मकसद पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed