फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Woman absconds with Tantrik, abandoning children in Gorakhpur

इश्क में मरी ममता: तांत्रिक के प्यार में पागल मां, मासूमों को ससुराल में छोड़कर भागी; पति विदेश में कर रहा काम

Sun, 05 May 2024 10:19 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: श्याम जी. Updated Sun, 05 May 2024 10:19 PM IST
सार

गोरखपुर जिले में एक महिला को तांत्रिक से प्यार हो गया। बताया जा रहा है कि महिला का पति बाहर कहीं काम करता है। वहीं, महिला अपने बच्चों को झोड़कर प्रेमी तांत्रिक के साथ फरार हो गया। अब परिजनों ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।
 

विज्ञापन
Woman absconds with Tantrik, abandoning children in Gorakhpur
बच्चों को छोड़कर महिला हुई फरार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला एक सप्ताह पहले अपने बच्चों को रिश्तेदार के घर छोड़कर प्रेमी तांत्रिक के साथ चली गई। विवाहिता की सास ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए दो थानों की पुलिस से गुहार लगाई है। उधर, मां के लिए दोनों बच्चे दादा-दादी के पास बिलख रहे है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, इलाके के एक गांव की विवाहिता को चार वर्ष एवं डेढ़ वर्ष के दो बच्चे हैं। महिला का पति विदेश में रहता है। बताया जा रहा है कि पति के विदेश जाने के बाद से ही महिला मानसिक रूप से तनाव में रहने लगी। भूत-प्रेत का साया बताकर सास, ससुर और ननद पर हमला तक कर देती थी। कुछ दिन पहले झाड़-फूंक के चक्कर में गांव के ही एक ने किसी सोखा से मुलाकात करा दी। इसके बाद तांत्रिक महिला के घर आने जाने लगा। चर्चा है कि इसी बीच और दोनों में नजदीकीयां बढ़ गईं।
विज्ञापन


एक सप्ताह पहले महिला अपने दोनों बच्चों के साथ पिपराइच थाना क्षेत्र के एक रिश्तेदारी के वहां कार्यक्रम में शामिल होने गई थी और रिश्तेदार के घर दोनों बच्चों को छोड़कर तांत्रिक के साथ चली गई। जब मामले की जानकारी तांत्रिक के पिता को हुई तो उसने दोनों को घर में रहने से मना कर दिया। बताया जा रहा है की पूरी रात तांत्रिक महिला को लेकर गांव के ही एक बगीचे में रात बिताई और सुबह होते ही उसे लेकर कहीं चला गया। इधर, मां के लिए बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। महिला की सास ने गुलरिहा एवं पिपराइच थाने में तहरीर देकर सोखा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed