फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   wolf rescued from Bahraich and brought to Gorakhpur Zoo

पिंजरे में खूंखार: बहराइच से रेस्क्यू कर लाया गया आदमखोर भेड़िया, 35 से अधिक गांवों में था इसका आतंक

Fri, 30 Aug 2024 12:13 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 30 Aug 2024 12:13 AM IST
सार

बहराइच क्षेत्र में भेड़िए 35 से अधिक गांवों में आतंक का पर्याय बने हुए हैं। इनके हमले से कई ग्रामीण घायल हो गए थे।

विज्ञापन
wolf rescued from Bahraich and brought to Gorakhpur Zoo
बहराइच से गोरखपुर चिड़ियाघर लाया गया भेड़िया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बहराइच में भेड़िए का आतंक मचाए तेंदुए को गुरुवार को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर लिया। इसको वहां से गोरखपुर चिड़ियाघर लाया गया है। यहां पर वह क्वारंटिन सेल में मौजूद है। यह चिड़ियाघर में आने वाला पहला भेड़िया है।

विज्ञापन

बहराइच क्षेत्र में भेड़िए 35 से अधिक गांवों में आतंक का पर्याय बने हुए हैं। इनके हमले से कई ग्रामीण घायल हो गए थे। मामला गंभीर होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मॉनीटरिंग में वन विभाग की टीम ने अब तक चार भेड़ियों का रेस्क्यू किया। जिसमें एक की मौत हो गई। वहीं दो भेड़ियों को लखनऊ चिड़ियाघर भेज दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य हमलावर भेड़िया को टीम ने अंतिम में पकड़ा और उसे चिड़ियाघर लेकर निकली। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) संजय श्रीवास्तव के निर्देश पर टीम भेड़िया को लेकर गोरखपुर चिड़ियाघर पहुंची। चिड़ियाघर के मुख्य वन्यजीव चिकित्सक डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि नर भेड़िया को यहां लाया गया है। क्वारंटिन सेल में रखकर इसकी देखभाल की जाएगी। यहां आने वाला यह पहला भेड़िया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed