फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   without mask No entry on Gorakhpur airport

कोरोना अलर्ट: मास्क के बगैर एयरपोर्ट परिसर में नहीं मिलेगा प्रवेश, निगरानी के लिए टीम गठित

Wed, 17 Mar 2021 10:17 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 17 Mar 2021 10:17 AM IST
सार

  • कोविड जांच के लिए एयरपोर्ट पर बनाए गए बूथ, मास्क की निगरानी के लिए टीम गठित
  • स्वास्थ्य विभाग की टीम एयरपोर्ट पर लैंड करने वाले यात्रियों की एंटीजन किट से करेगी जांच

विज्ञापन
without mask No entry on Gorakhpur airport
गोरखपुर एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दिल्ली, महाराष्ट्र समेत कुछ अन्य प्रांतों में कोरोना के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए, गोरखपुर जिला प्रशासन के साथ ही एयरपोर्ट प्रशासन भी सतर्क हो गया है। निर्देश जारी किए गए हैं कि बिना मास्क के एयरपोर्ट परिसर में किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा। गोरखपुर एयरपोर्ट प्रबंधन ने मंगलवार को इस संबंध में अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर आगाह भी किया है।  

विज्ञापन


बुधवार से जिला प्रशासन को दिल्ली- मुंबई से आने वाले यात्रियों की सूची सौंपने के साथ ही एयरपोर्ट पर भी एंटीजन किट से रैंडम जांच शुरू होगी। इसके लिए टर्मिनल के बाहर बूथ बनाने समेत सभी जरूरी सुविधाएं विकसित कर दी गई है।  कोई दिक्कत न हो, इसलिए एयरपोर्ट के कर्मचारी और सुरक्षा कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे। साथ ही दो-दो कर्मचारियों की टीम गठित की गई है, जो शिफ्टवार निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करेगी कि सभी यात्री मास्क लगाए रहें।  
विज्ञापन


दिल्ली, मुंबई ही नहीं अन्य शहरों के यात्रियों की भी जांच होगी
एयरपोर्ट पर दिल्ली और मुंबई के साथ ही हैदराबाद, बंगलूरू, कोलकाता और प्रयागराज से आने वाले यात्रियों की भी रैंडम जांच की जाएगी। बता दें कि दिल्ली और मुंबई से रोजाना तीन-तीन उड़ान, जबकि हैदराबाद, बंगलूरू, कोलकाता और प्रयागराज के लिए एक-एक उड़ान होती है। एयरपोर्ट से रोजाना करीब तीन हजार यात्री आते-जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर बाजपेई ने कहा कि एयरपोर्ट पर बिना मास्क पहने आने पर यात्रियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बुधवार से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता, बंगलूरू और प्रयागराज से आने वाले यात्रियों की रैंडम कोरोना जांच भी होगी। सभी यात्रियों से अपील है कि वे जांच में सहयोग करें, ताकि सभी की यात्रा सुरक्षित और मंगलमय हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed