फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Withheld results of schools who took board exams for the first time in 12th

12वीं में पहली बार बोर्ड परीक्षा देने वाले स्कूलों का रोका परिणाम

Sat, 31 Jul 2021 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Withheld results of schools who took board exams for the first time in 12th
12 वीं में पहली बार बोर्ड परीक्षा देने वाले स्कूलों का रोका परिणाम
विज्ञापन

गोरखपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने नई मान्यता हासिल करने वाले जिले के तकरीबन 10 स्कूलों का परिणाम रोक दिया है। इन विद्यालयों का परिणाम पांच अगस्त को जारी होगा। बोर्ड ने एक आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि इन विद्यालयों में पूर्व में आयोजित परीक्षाओं का कोई रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है। इसलिए इनके मामले को बोर्ड एक पैनल के समक्ष रखेगा। अधिकतम पांच अगस्त तक इन विद्यालयों के परिणाम घोषित होंगे।
पूर्व के आदेश के मुताबिक सीबीएसई ने नई मान्यता हासिल करने वाले स्कूलों को राष्ट्रीय स्तर के परिणाम को आधार मानते हुए अधिकतम 95 फीसदी अंक ही प्रदान करने का निर्देश दिया था। इस व्यवस्था से दूसरे स्कूलों से बारहवीं में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का नुकसान हो रहा था जो वहां आयोजित परीक्षाओं में 95 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए हुए थे। बाद में बोर्ड ने मॉडरेशन पॉलिसी स्पष्ट न होने के चलते इन विद्यालयों का परिणाम जारी न करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

परिणाम से संतुष्ट नहीं तो दे सकेंगे दोबारा परीक्षा
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थियों के लिए 15 अगस्त से 16 सितंबर के बीच परीक्षाएं कराई जाएंगी। परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जल्द ही जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड ने मॉडरेशन पॉलिसी में अस्पष्टता के चलते कुछ स्कूलों का परिणाम बाद में जारी करने का निर्णय लिया है। अधिकतम पांच अगस्त तक परिणाम जारी होंगे। विद्यार्थियों को घबराने की जरूरत नहीं है। पूरे देश में तकरीबन एक हजार स्कूलों का परिणाम रोका गया है।-अजय शाही, डायरेक्टर, आरपीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स
10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट सबसे पहले जानने के लिए नीचे दिए गए फॉर्म को भरें और अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed