{"_id":"5f3f91128ebc3e62254e2224","slug":"wiring-scheme-in-up-gorakhpur-city-news-gkp3624618147","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में तारबंदी योजना लागू हो तो सुरक्षित रहेंगी फसलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में तारबंदी योजना लागू हो तो सुरक्षित रहेंगी फसलें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में तारबंदी योजना लागू हो तो सुरक्षित रहेंगी फसलें
गोरखपुर। छुट्टा जानवर, नीलगाय, जंगली सुअर सहित अन्य पशुओं से फसलों को बचाने के लिए राजस्थान की तरह यूपी में भी तारबंदी योजना लागू करने की मांग की गई है। किसानों का कहना है कि खेती-किसानी में खर्च बहुत होता है। कई बार पशु फसलों को चट कर जाते हैं। यदि तारबंदी के लिए सरकार से सहयोग मिलेगा, तो किसान नुकसान से बच जाएंगे। राजस्थान में ऐसा होता है। एक किसान को 400 मीटर कटीले तारों की बाड़ लगाने के लिए आर्थिक मदद मिलती है। आधी धनराशि सरकार देती है, जबकि आधी धनराशि किसान को खुद देना पड़ता है। सरकार की तरफ से अधिकतम 40000 रुपये की मदद की जाती है। यह धनराशि किसान के खाते में सीधे ट्रांसफर की जाती है।
यूपी सरकार भी इसे लागू करे
उच्च शिक्षा ग्रहण करने के बाद भी किसानी को अपना पेशा बनाया है। सभी सरकारें किसान हित की बात तो करती हैं, पर धरातल पर कुछ खास नहीं दिखाई पड़ता है। किसान छुट्टा जानवरों से सबसे अधिक परेशान हैं। तारबंदी की योजना किसानों के हित में है। भाजपा सरकार को भी इसे लागू करनी चाहिए। तारबंदी से फसलें बचाई जा सकेंगी। - जय प्रकाश सैंथवार, लौहरपुर गगहा ब्लॉक
केंद्र सरकार किसानों की आमदनी दोगुना करने की बात कर रही है। किसान सम्मान निधि जैसी योजना लाकर किसानों को राहत दी गई है। इस कड़ी में तारबंदी योजना फायदेमंद साबित हो सकती है। योजना लागू हुई तो हर किसान को फायदा मिलेगा। ज्यादातर किसान छुट्टा पशुओं से परेशान हैं। -बृजेश शाही, रियांव गांव गगहा विकासखंड
विज्ञापन
राजस्थान की तारबंदी योजना बढ़िया है। किसान छुट्टा जानवरों से परेशान हैं। बारिश की वजह से धान की ज्यादातर फसल खराब हो गई है। जो बची है, उसे छुट्टा पशु व जंगली जानवर नुकसान पहुंचा रहे हैं। एक जगह खेत नहीं होने के कारण रखवाली संभव नहीं है। तारबंदी योजना प्रभावी है। पूरा खर्च सरकार को उठाना चाहिए। - संतोष कुमार पाठक, सोनौरा गांव कैंपियरगंज ब्लॉक
किसी भी प्रदेश की सरकार अच्छा कार्य कर रही है, तो उसकी सराहना की जानी चाहिए। तारबंदी योजना ठीक तो है पर किसानों पर बोझ लादना उचित नहीं है। प्रदेश सरकार जितना धन आवारा पशुओं पर खर्च कर रही है, उसको बाड़ लगाने पर खर्च करे तो किसानों का बहुत भला होगा।
- नारदमुनि, मुड़िला गांव भटहट ब्लॉक