फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Will not be able to charge arbitrary fees for boating parking

Gorakhpur: नौकायन पार्किंग में नहीं वसूल पाएंगे मनमाना शुल्क, ज्यादा लिए तो अनुबंध होगा निरस्त

Mon, 08 Jan 2024 03:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 08 Jan 2024 03:06 PM IST
सार

जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने कहा कि पार्किंग संचालक को प्राधिकरण की ओर से निर्धारित शुल्क लेने को कहा गया है। अनुबंध में शुल्क को लेकर कुछ असमंजस था, जिसे दूर कर शुल्क निर्धारित कर दिया गया है। अधिक वसूली के लिए उन्हें चेतावनी भी दी गई है।

विज्ञापन
Will not be able to charge arbitrary fees for boating parking
रामगढ़ताल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नौकायन पर वाहन पार्किंग में तय शुल्क से ज्यादा वसूली की शिकायत को गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने गंभीरता से लिया है। जीडीए ने रविवार को पार्किंग संचालक को तलब किया। जीडीए के अधिकारियों ने निर्देशित किया कि पार्किंग स्थल पर साइकिल के लिए पांच रुपये, बाइक के लिए 10 रुपये और चारपहिया वाहन के लिए 20 रुपये ही लिए जाएंगे। साथ ही हिदायत भी दी कि अगर तय शुल्क से ज्यादा लेने की शिकायत मिली तो पार्किंग का अनुबंध निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


पार्किंग का संचालन करने वाली फर्म की ओर से तय शुल्क से दोगुना चार्ज किया जा रहा था। बाइक के लिए 20 रुपये जबकि चारपहिया वाहन के लिए 40 रुपये लिए जा रहे थे। इस बात को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद जीडीए की ओर से पार्किंग संचालक को रविवार को तलब किया गया। फर्म के संचालक ने अधिक रुपये लेने की गलती मानी।
विज्ञापन


उनका कहना था कि चार घंटे से अधिक समय के लिए यह शुल्क लिया जा रहा था। अब जीडीए की ओर से निर्धारित शुल्क ही लिया जाएगा। यह दो घंटे के लिए होगा। पार्किंग संचालक की ओर से पुरानी सभी पर्ची जीडीए में जमा कराई गई है। सोमवार से निर्धारित रेट पर पार्किंग में वाहन खड़ा कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने कहा कि पार्किंग संचालक को प्राधिकरण की ओर से निर्धारित शुल्क लेने को कहा गया है। अनुबंध में शुल्क को लेकर कुछ असमंजस था, जिसे दूर कर शुल्क निर्धारित कर दिया गया है। अधिक वसूली के लिए उन्हें चेतावनी भी दी गई है। साथ ही भविष्य में शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed