{"_id":"5eff76968ebc3ea0717616d5","slug":"will-fight-corona-with-the-help-of-youth-gorakhpur-city-news-gkp356871967","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवाओं के सहयोग से जीती जाएगी कोरोना से जंग, इस खास कमेटी का हुआ गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं के सहयोग से जीती जाएगी कोरोना से जंग, इस खास कमेटी का हुआ गठन
Sat, 04 Jul 2020 12:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 12:39 PM IST
विज्ञापन
coronavirus
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी के बीच सरकार युवा स्वयं सेवकों का सहयोग लेगी। इसे लेकर जिला प्रशासन ने छह सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। इसकी अध्यक्षता डीएम के. विजयेंद्र पांडियन खुद कर रहे हैं। इस काम में स्वयं सेवकों को किसी भी प्रकार का मानदेय नहीं दिया जाएगा। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि 21 से 30 साल की उम्र के बीच का कोई भी युवा ऑनलाइन पंजीकरण करके कोविड-19 स्वयंसेवक बन सकता है।
विज्ञापन
स्वयंसेवक पर्यवेक्षण कमेटी में सीडीओ हर्षिता माथुर, सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) राजेश सिंह, एसीएमओ डॉ. नीरज कुमार पांडेय और राष्ट्रीय कैडेट कोर के ब्रिगेडियर जेएस पुरोहित शामिल हैं। सीएमओ ने बताया कि प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद और महानिदेशक स्वास्थ्य के निर्देशों के अनुसार स्वयं सेवकों की सहायता ली जाएगी।
विज्ञापन
इनका मुख्य योगदान कोरोना से बचाव व राहत कार्य में होगा। ये लोग प्रचार-प्रसार में भी मदद करेंगे। जिन जगहों पर होम क्वारंटीन परिवारों के घर पर आशा कार्यकर्ता की ओर से फ्लायर नहीं लगाया गया होगा, वहां फ्लायर लगवाना भी सुनिश्चित कराएंगे। कोरोना के संभावित मरीजों के बारे में सूचना उपलब्ध कराना भी इनके जिम्मे होगा।
विज्ञापन
यहां होगा पंजीकरण
सीएमओ ने बताया कि स्वयंसेवक बनने के लिए dgmhup.gov.in/en/volunteer पर जाकर पंजीकरण किया जा सकता है। इनकी स्वयं सेवा की अवधि प्रारंभ में तीन महीने की होगी जिसे कोविड-19 के दृष्टिगत विस्तारित किया जा सकता है। सेवा अवधि पूर्ण होने के पश्चात एक प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। युवाओं के पास एंड्रायड फोन होना अनिवार्य है।