फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Will do training in Municipal Corporation, will get allowance of Rs 7700

नगर निगम में करेंगे ट्रेनिंग, मिलेगा 7700 रुपये भत्ता

Tue, 07 Sep 2021 01:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Will do training in Municipal Corporation, will get allowance of Rs 7700
नगर निगम में करेंगे ट्रेनिंग, मिलेगा 7700 रुपये भत्ता
विज्ञापन

गोरखपुर। जिले के युवाओं को जल्द ही नगर निगम के विभिन्न विभागों में प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत न सिर्फ युवा किसी विधा में दक्ष हो जाएंगे बल्कि उन्हें 7700 रुपये भत्ता भी मिलेगा। जल्द ही आईटीआई और नगर निगम के बीच इस संबंध में करार होने वाला है।

योजना के तहत आईटीआई के प्रशिक्षुओं को नगर निगम में विभिन्न ट्रेड में अप्रेंटिसशिप करने का मौका मिलेगा। उन्हें भत्ता भी दिया जाएगा। विभिन्न ट्रेड के तहत 501 आईटीआई उत्तीर्ण अभयर्थियों को स्टेनोग्राफर, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, प्लंबर, मशीनिस्ट, टर्नर, डीजल मैकेनिक, मोटर व्हीकल मैकेनिक, कंप्यूटर ऑपरेटर, ड्राफ्ट्समैन सिविल, ड्राफ्ट्समैन मैकेनिक, वेल्डर, मैकेनिक इलेक्ट्रॉनिक्स, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग मैकेनिक और पेंटर के तौर पर ट्रेनिंग दी जाएगी। आईटीआई के प्रिंसिपल सत्यकांत ने बताया कि इन अभ्यर्थियों को 77 सौ रुपये प्रतिमाह प्रशिक्षण भत्ता दिया जाएगा। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि सबसे बड़ी बात यह है कि गोरखपुर के 500 से ज्यादा युवाओं को न सिर्फ सीखने का अवसर मिलेगा बल्कि उन्हें भत्ता के रूप में कुल 7700 रुपये भी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed