फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Wildlife gave birth to 15 babies in Gorakhpur zoo

गोरखपुर: चिड़ियाघर में आए 15 नन्हें मेहमान, पर्यटक कर सकते हैं इनका दीदार

Sun, 11 Jul 2021 02:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 11 Jul 2021 02:16 PM IST
सार

कांकड़, हिरण, काकाटील, सेही, बजरीगर, मस्कवी डक और लव बर्ड ने दिया 15 बच्चों को जन्म।

विज्ञापन
Wildlife gave birth to 15 babies in Gorakhpur zoo
गोरखपुर चिड़ियाघर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) से खुश करने वाली खबर भी है। चिड़ियाघर में 15 नन्हें मेहमान आ गए हैं। वन्य जीव प्रेमी चिड़ियाघर जाकर इन नन्हें मेहमानों का दीदार और स्वागत कर सकते हैं।
विज्ञापन


प्राणि उद्यान की ओर से शनिवार को जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि पिछले तीन महीनों में चिड़ियाघर में 15 नन्हें मेहमानों की आमद हुई है। कांकड़, हिरण, काकाटील, सेही, बजरीगर, मस्कवी डक और लव बर्ड ने 15 बच्चों को जन्म दिया है। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि चिड़ियाघर खुलने के बाद अब तक कुल 15 नए वन्य जीव पैदा हो चुके हैं।
विज्ञापन

 
बाड़ों के बाहर मिलते हैं पान मसाला के खाली रैपर
प्राणि उद्यान परिसर में बाहर से किसी प्रकार का कोई सामान लेकर जाना प्रतिबंधित है, लेकिन लेपर्ड से लेकर मगरमच्छ के पॉंड के आसपास आए दिन पान मसाला के रैपर मिलते हैं। ऐसा नजारा लगभग पूरे चिड़ियाघर परिसर में देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शेड्यूल वन के वन्य जीवों का मृत शरीर होती है सरकारी संपत्ति
डीएफओ अविनाश कुमार ने बताया कि शेड्यूल (अनुसूची) एक में जानवरों का मृत शरीर सरकार की संपत्ति होती है। ऐसे में उनका अंतिम संस्कार राज्य वन विभाग ही कर सकता है। हालांकि प्राणि उद्यान प्रबंधन के लोग भी वन विभाग के अधिकारी हैं। ऐसे में वह अंतिम संस्कार कर सकते हैं। हालांकि, कई मुद्दों पर प्राणि उद्यान प्रबंधन खुद को वन विभाग से अलग मानता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed