{"_id":"601fa9e38ebc3ed1b63ea3c1","slug":"wild-animals-will-come-in-gorakhpur-zoo-from-february-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर चिड़ियाघर में दस फरवरी से आएंगे नए मेहमान, जानिए कब कर सकेंगे इनका दीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर चिड़ियाघर में दस फरवरी से आएंगे नए मेहमान, जानिए कब कर सकेंगे इनका दीदार
Sun, 07 Feb 2021 02:20 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 07 Feb 2021 02:20 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर चिड़ियाघर।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर चिड़ियाघर के लोकार्पण की कोई तारीख तो नहीं तय हुई है, मगर तैयारियों को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा कि मार्च के दूसरे हफ्ते में लोकार्पण हो सकता है। विभाग 10 फरवरी से विनोद वन से वन्य जीवों को चिड़ियाघर लाना शुरू कर देगा।
विज्ञापन
विनोद वन से 40 वन्य जीवों को चिड़ियाघर में लाया जाएगा। इनके लिए 10 पिंजड़े आ गए हैं। जिन जानवरों को लाने में परेशानी होगी उन्हें बेहोश करके लाया जाएगा। पहले फेज में विनोद वन के जानवर लाए जाएंगे। इसके बाद लखनऊ और कानपुर चिड़ियाघर से वन्य जीव लाए जाएंगे। डीएफओ अविनाश कुमार ने बताया कि 10 फरवरी से विनोद वन वाले जानवर बारी-बारी से लाए जाएंगे। इसके बाद उन्हें चिड़ियाघर के अस्पताल में 21 दिन तक क्वांरटीन किया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
आचार संहिता से प्रभावित हो सकती है लोकार्पण की तारीख
चिड़ियाघर के उद्घाटन में पंचायत चुनावों की आचार संहिता रोड़ा बन सकती है। चिड़ियाघर में लाए जाने वाले वन्य जीवों को बिना क्वारंटीन किए बाड़ों में नहीं रखा जाएगा। विनोद वन वाले जानवर 10 से आना शुरू हो जाते हैं तो इनके क्वारंटीन की समय सीमा 21 दिन मिलाकर मार्च का पहला सप्ताह निकल जाएगा।
इसके बाद पार्किंग, रेस्टोरेंट, कियास्क के संचालन के लिए टेंडर होगा। यदि सब कुछ इन दिनों में कर लिया जाए तो 15 मार्च तक लोकार्पण हो सकता है। उच्च न्यायालय ने 30 अप्रैल तक पंचायत चुनावों को संपन्न कराने का निर्देश दिया है। ऐसे में वन विभाग के अधिकारी 16 मार्च से पंचायत चुनावों की आचार संहिता लगने का अंदेशा जता रहे हैं। यदि ऐसा हुआ तो नवरात्र में लोकार्पण किया जा सकेगा।