{"_id":"6470f78e5f935cf39d07fff6","slug":"wifes-hand-was-burnt-with-a-hot-griddle-for-not-giving-money-for-liquor-gorakhpur-news-c-7-gkp1039-182343-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो पत्नी का हाथ गर्म तवे से जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो पत्नी का हाथ गर्म तवे से जलाया
विज्ञापन
आराेपी गिरफ्तार, महिला की तहरीर पर पति के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुलरिहा (गोरखपुर)। गुलरिहा इलाके के हरसेवकपुर नंबर दो टोला शिवमंदिर में बृहस्पतिवार रात शराब के लिए रुपये नहीं देने पर पत्नी को गर्म तवे से जलाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इस दौरान पति ने उससे मारपीट भी की। पत्नी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मारपीट का केस दर्ज कर पूरी रात हवालात में रखा और शुक्रवार को शांतिभंग में चालान कर दिया।
गुलरिहा इलाके के हरसेवकपुर नंबर दो टोला शिवमंदिर निवासी गौतम शर्मा की 38 वर्षीय पत्नी राधिका बृहस्पतिवार को घर में खाना बना रही थी। इस दौरान पति गौतम ने पत्नी से शराब के लिए रुपये मांगे। पत्नी ने रुपये नहीं होने की बात कही तो गुस्से में पहले उसने बच्चे को थप्पड़ मारा और बोला कि रुपये दे दो, नहीं तो इसे मार डालूंगा। इसके बाद भी राधिका ने रुपये देने से इन्कार कर दिया तो आरोपी ने रोटी बना रही पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। फिर गर्म तवे से उसके बाएं हाथ को जला दिया। पत्नी राधिका के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए और बीचबचाव करने लगे।
फिर राधिका ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा संजय कुमार सिंह ने बताया कि पत्नी की तहरीर पर केस दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।