फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Wife injured her husband by beating him in Kushinagar

मोहब्बत में बेवफाई: पत्नी को किसी और से हुआ प्यार, पति ने रोका तो मारकर तोड़ दिया हाथ

Wed, 07 Jun 2023 06:26 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी कुशीनगर Published by: vivek shukla Updated Wed, 07 Jun 2023 06:26 PM IST
सार

एसएचओ नीरज कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। इस मारपीट में पति का हाथ भी टूट गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन
Wife injured her husband by beating him in Kushinagar
सांकेतिक। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

कुशीनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर पीटने का आरोप लगाया है। उसने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पत्नी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


इस थाना क्षेत्र के एक युवक की शादी सेवरही थाना क्षेत्र की एक युवती से वर्ष 2017 में हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही महिला की गांव के ही एक युवक से नजदीकियां बढ़ गईं। दोनों एक-दूसरे से बातचीत करने लगे। पति मुंबई में रहकर मजदूरी करता है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: नेपाल घूमने गया पति, ले आया सौतन: पत्नी ने पुलिस से लगाई गुहार, बोली- प्रेमिका को घर ले आया है साहब, कुछ करिए
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते मई माह में पति ने अपनी पत्नी को उस युवक से बातचीत करते पकड़ लिया। इज्जत की दुहाई देते हुए उसने बातचीत करने से मना किया तो नाराज पत्नी ने पति को पीटकर घायल कर दिया। इस मारपीट में पति का हाथ भी टूट गया। मंगलवार की शाम पति ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

एसएचओ नीरज कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।







 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed