हैवानियत की हद पार: शराब के लिए मांगा रुपये, नहीं दिए तो गर्म तवे से जलाया पत्नी का हाथ
राधिका घर में खाना बना रही थी। इस दौरान पति गौतम ने पत्नी से शराब के लिए रुपये मांगे। पत्नी ने रुपये नहीं होने की बात कही तो गुस्से में पहले उसने बच्चे को थप्पड़ मारा और बोला कि रुपये दे दो, नहीं तो इसे मार डालूंगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में गुलरिहा इलाके के हरसेवकपुर नंबर दो टोला शिवमंदिर में बृहस्पतिवार रात शराब के लिए रुपये नहीं देने पर पत्नी को गर्म तवे से जलाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इस दौरान पति ने उससे मारपीट भी की। पत्नी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मारपीट का केस दर्ज कर पूरी रात हवालात में रखा और शुक्रवार को शांतिभंग में चालान कर दिया।
गुलरिहा इलाके के हरसेवकपुर नंबर दो टोला शिवमंदिर निवासी गौतम शर्मा की 38 वर्षीय पत्नी राधिका बृहस्पतिवार को घर में खाना बना रही थी। इस दौरान पति गौतम ने पत्नी से शराब के लिए रुपये मांगे। पत्नी ने रुपये नहीं होने की बात कही तो गुस्से में पहले उसने बच्चे को थप्पड़ मारा और बोला कि रुपये दे दो, नहीं तो इसे मार डालूंगा।
इसे भी पढ़ें: रेलवे कर्मचारी हत्याकांड: पूछताछ में पत्नी का बयान सुन पुलिस सन्न, बोली- सावधान इंडिया देखती हूं, मुझे मत बताओ
इसके बाद भी राधिका ने रुपये देने से इनकार कर दिया तो आरोपी ने रोटी बना रही पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। फिर गर्म तवे से उसके बाएं हाथ को जला दिया। पत्नी राधिका के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए और बीचबचाव करने लगे।
फिर राधिका ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा संजय कुमार सिंह ने बताया कि पत्नी की तहरीर पर केस दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.