{"_id":"6136084a8ebc3ea75c65379c","slug":"wife-dies-in-dispute-murder-case-filed-against-husband-in-siddharth-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: विवाद में पत्नी की मौत, पति पर हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर: विवाद में पत्नी की मौत, पति पर हत्या का केस दर्ज
Mon, 06 Sep 2021 05:53 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 06 Sep 2021 05:53 PM IST
सार
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, बांसी कोतवाली क्षेत्र के गौरा गांव का है मामला।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले में बांसी कोतवाली क्षेत्र के गौरा गांव में सोमवार सुबह संदिग्ध हाल में एक महिला की मौत हो गई। मृतका के मायके वालों की तहरीर पर पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है दंपती के बीच विवाद हुआ, उसी दौरान उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
क्षेत्र के गौरा गांव निवासी सतीश (28) की शादी बस्ती जनपद के रुधौली थाना क्षेत्र के अमारेडीहा गांव निवासी राम नारायण की पुत्री माधुरी (27) के साथ हुई थी। सोमवार को संदिग्ध हाल में माधुरी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह मिट्टी से सनी हुई थी। वहीं अमारेडीहा निवासी मृतका के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री माधुरी की सोमवार को सुबह चार बजे उसके पति सतीश ने गला दबाकर हत्या कर दी है।
विज्ञापन
मामले की जांच करके कार्रवाई की जाए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर सीओ अरुण चंद्र ने घटना का जायजा लिया। इस संबंध में कोतवाल छत्रपाल सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन