{"_id":"622857d26e315374aa5f4de4","slug":"wife-dies-father-and-daughter-injured-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: सड़क हादसे में बाप-बेटी घायल, पत्नी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: सड़क हादसे में बाप-बेटी घायल, पत्नी की मौत
Wed, 09 Mar 2022 01:01 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:01 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले में चौरीचौरा क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग में फोरलेन क्रॉसिंग पर मंगलवार शाम को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बाप-बेटी घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल पत्नी की रास्ते में मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर सोनबरसा चौकी की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, चौरीचौरा के रामूडिहा निवासी विजय शंकर उर्फ मुन्ना (35) पत्नी रीता देवी (32) व पुत्री श्रेया (6) को बाइक पर बैठाकर मंगलवार शाम को कसया की तरफ से रामपुर बुजुर्ग फोरलेन क्रॉसिंग पार कर रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान अज्ञात वाहन ठोकर मारकर फरार हो गया। इसमें पिता-पुत्री घायल हो गए। पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायल पिता-पुत्री को निजी अस्पताल में भिजवा दिया। उधर, पत्नी की जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन