फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   wife committed suicide by consuming poison accusing husband of having immoral relationship by making video viral in Gorakhpur

गोरखपुर: ग्राम पंचायत अधिकारी की पत्नी ने जहर खाकर की खुदकुशी, वीडियो वायरल कर लगाया पति पर अनैतिक संबंध का आरोप

Sat, 24 Jul 2021 09:24 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 24 Jul 2021 09:24 AM IST
सार

बेटी से मोबाइल फोन लेकर बनाया वीडीयो, जहरीला पदार्थ खाकर घर से निकली। वीडीयो पति पर लगाया किसी महिला से अनैतिक संबंध रखने का आरोप।
 

विज्ञापन
wife committed suicide by consuming poison accusing husband of having immoral relationship by making video viral in Gorakhpur
मृत महिला मंजू देवी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पिपरौली ब्लाक में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी (वीडीओ) रामपलट यादव की पत्नी मंजू देवी (55) ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर जहरीला पदार्थ खा लिया। अचेतावस्था में मिलने के बाद बेटे ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


वीडीयो रामपलट यादव मूलरूप से बांसगांव इलाके के सरबसी गांव के रहने वाले हैं। उनकी पत्नी मंजू ने वीडियो वायरल कर आरोप लगाया था कि उनके पति का एक महिला के साथ अनैतिक संबंध है। पति, महिला, उसके बच्चों और भाई के साथ मिलकर मुझे प्रताड़ित करते हैं। 
विज्ञापन


शुक्रवार को बेटी से मोबाइल लेकर यह वीडियो बनाने के बाद मंजू देवी घर से निकल गई। बेटी ने जब वीडियो देखा तो उसने इसकी जानकारी अपने भाई को दी। मां की तलाश में बेटा घर से निकला तभी उसे पता चला कि उसकी मां अचेतावस्था में कचहरी के पास पड़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक राहगीर ने उनसे नंबर पूछकर सूचना दी थी। सूचना पाते ही बेटा पहुंचा और जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन महिला की मौत हो गई। इसके बाद बड़े बेटे ने रामगढ़ताल थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को मोर्चरी में रखा है। वीडीयो में महिला ने पति समेत पांच लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।


दो साल पूर्व बेटी ने भी की थी खुदकुशी
मंजू की दो बेटी और तीन बेटे थे। कलह की वजह से दूसरे नंबर की बेटी ने दो साल पहले खुदकुशी कर ली। घटना के बाद मंजू बड़ी बेटी व तीनों बेटों को लेकर शहर में चली आई। बड़ी बेटी बीएससी की छात्रा है। बेटे इंटरमीडिएट, कक्षा नौ और तीन में पढ़ते हैं। बेटी ने बताया कि खर्च चलाने के लिए भाई दुकानों पर काम करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed