{"_id":"683431694512046338078da4","slug":"wife-body-was-found-in-bedroom-and-husband-body-was-found-on-railway-track-in-deoria-2025-05-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'मैंने पत्नी की हत्या की...', साड़ी में मिले कागज में लिखी थी ये बात, महिला का घर; पति का ट्रैक पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'मैंने पत्नी की हत्या की...', साड़ी में मिले कागज में लिखी थी ये बात, महिला का घर; पति का ट्रैक पर मिला शव
Mon, 26 May 2025 02:46 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 26 May 2025 02:46 PM IST
सार
देवरिया में पत्नी का शव बेडरूम में मिला है, जबकि पति की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली है। महिला की साड़ी में कागज का टुकड़ा मिला है, इसमें पति के नाम से हत्या की बात लिखी थी। दंपती की कोई संतान नहीं थी। 11 साल पहले शादी हुई थी।
विज्ञापन
दंपती के फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
विस्तार
देवरिया के सलेमपुर-बरहज रेलवे ट्रैक पर रविवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र के माहथापार गांव निवासी जितेंद्र कुशवाहा नाम के युवक का शव मिला। वहीं, जितेंद्र की पत्नी बेबी का शव बेडरूम में मिला।
बेबी की साड़ी में फंसा एक कागज का टुकड़ा भी मिला है, जिसमें जितेंद्र के नाम से हत्या की बात कबूल की गई है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है कि लिखावट जितेंद्र की है या नहीं। बेबी के शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं।
सलेमपुर कोतवाली पुलिस को रविवार की सुबह 7:30 बजे रेलवे स्टेशन से मेमो मिला कि बुद्धिराम गढ़वा गांव के पास सलेमपुर-बरहज रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी है।
विज्ञापन
कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां भीड़ जुटी हुई थी। भीड़ में शामिल माहथापार गांव निवासी उमेश कुशवाहा ने शव की पहचान अपने छोटे भाई जितेंद्र (32) के रूप में की।

कोतवाल के मुताबिक उमेश ने जितेंद्र का रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना परिवार के लोगों को दी। इसके बाद उमेश की पत्नी जितेंद्र के कमरे में पहुंची तो बेड पर देवरानी बेबी (28) का शव पड़ा देखा। उसने इसकी जानकारी पति को दी। इसके बाद एसपी विक्रांत वीर, सीओ दीपक शुक्ला और नायब तहसीलदार गोपालजी जितेंद्र के घर पहुंचे।
पुलिस की जांच में बेबी की साड़ी से कागज का एक टुकड़ा मिला जिसमें जितेंद्र के नाम से बेबी की हत्या की बात लिखी थी। कहा गया था कि वह परिवार को फंसाना चाहती थी इसलिए उसे मार डाला। फिलहाल, पुलिस टीम कागज पर मिली लिखावट और अन्य बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है।
जितेंद्र के भाई उमेश ने बताया कि वे तीनों भाई अलग-अलग रहते थे। परिवार में कोई विवाद नहीं था। ऐसी घटना कैसे हो गई समझ में नहीं आ रहा। दूसरी तरफ बेबी के पिता ने संपत्ति के लिए बेटी-दामाद की हत्या का आरोप लगाया है।
पिता ने लगाया हत्या का आरोप
मामले की जानकारी पर पहुंचे बेबी के पिता भाटपार रानी क्षेत्र के कूंईचौर निवासी देवंत कुशवाहा ने आरोप लगाया कि जेवरात और संपत्ति के लिए दोनों की हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि जितेंद्र सूरत में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था और बेबी के साथ वहीं रहता था। 11 मई को दोनों गांव आए थे।

11 साल पहले दोनों की शादी हुई थी लेकिन कोई संतान नहीं थी। कहा कि रविवार को जब वह जितेंद्र के घर पहुंचे तो देखा कि अलमारी का सामान बिखरा हुआ था। बेबी के पास करीब 10 लाख रुपये के गहने थे। इसकी जांच होनी चाहिए।
कमरे की खुली थी अलमारी, बिखरा था सामान
माहथापार गांव दंपती की मौत के बाद रविवार को नायब तहलीलदार गोपालजी जब महिला के कमरे में जांच करने पहुंचे तो अलमारी खुली हुई थी। सामान बिखरा पड़ा था। यही वजह है कि बेबी के पिता देवंत कुशवाहा ने हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, माहथापार गांव निवासी जितेंद्र की भाटपार रानी क्षेत्र के कुंईचवर गांव की बेबी से 11 साल पहले शादी हुई थी।

जितेंद्र के दो और भाई हैं। दो भाई एक ही मकान में रहते हैं। एक भाई परिवार के साथ बाहर रहता है। गांव वालों का कहना है कि किसी भाई का किसी से कोई मतलब नहीं था। जितेंद्र सूरत में नौकरी करता था। पत्नी भी साथ रहती थी।
11 मई को दोनों गांव आए थे। शनिवार की रात दोनों ने एक साथ खाना खाया और सो गए। सुबह 7:30 बजे जितेंद्र का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। इसी बीच घर के लोगों को पता चला कि उसकी पत्नी भी कमरे में मृत पड़ी है। महिला के शरीर पर चोट के निशान नहीं दिखे।
पत्नी के शव के पास मिला कागज का टुकड़ा लिखा था-मैंने की पत्नी की हत्या
पुलिस की जांच में बेबी की साड़ी से कागज का एक टुकड़ा मिला, जिसमें जितेंद्र के नाम से बेबी की हत्या की बात लिखी थी। कहा गया था कि वह परिवार को फंसाना चाहती थी, इसलिए उसे मार डाला। फिलहाल पुलिस टीम कागज पर मिली लिखावट और अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है।

जितेंद्र के भाई उमेश कुशवाहा ने बताया कि तीनों भाई अलग अलग रहते हैं। परिवार में किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं था। यह घटना कैसे हुई हम लोगों को कुछ पता नहीं चल सका। दूसरी तरफ बेबी के पिता ने संपति के लिए बेटी -दामाद की हत्या का आरोप लगाया है।
मामले की जांच चल रही है। कागज पर हत्या की बात लिखी मिली उसकी भी जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल, कोई तहरीर नहीं मिली है।- दीपक शुक्ला, सीओ सलेमपुर