{"_id":"63179403a47805304e303eea","slug":"wife-and-son-of-outpost-incharge-in-basti-gorakhpur-news-gkp4496193110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती में चौकी इंचार्ज की पत्नी और बेटे का कमरे में फंदे से लटका मला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती में चौकी इंचार्ज की पत्नी और बेटे का कमरे में फंदे से लटका मला शव
विज्ञापन
बस्ती में चौकी इंचार्ज की पत्नी और बेटे
का कमरे में फंदे से लटका मिला शव
कोतवाली स्थित खौरहवा मोहल्ले में किराए के कमरे में रहता था चौकी इंचार्ज का परिवार
बस्ती। कोतवाली के सिविल लाइंस पुलिस चौकी के प्रभारी रिजवान खां की पत्नी रईसा (32) और बेटे शोएब (10) का खौरहवा स्थित किराए के मकान में मंगलवार देर रात फंदे से लटका शव मिलने से शहर में सनसनी फैल गई।
चौकी इंचार्ज के साथ रहकर कोचिंग करने वाला छोटा भाई इरफान देर रात कहीं से लौटा तो कमरे का दरवाजा बंद मिला। बगल में स्थित खिड़की की तरफ से देखा तो दूसरी तरफ के जंगले के सरिए में नायलान की रस्सी से लटके मां-बेटे को देखकर शोर मचाया। इसके बाद आसपास के लोग जुट गए। ड्यूटी पर गए रिजवान भी सूचना पाकर तत्काल घर पहुंच गए। मौके पर सीओ सिटी आलोक प्रसाद के अलावा कोतवाली, पुरानी बस्ती, वाल्टरगंज थानों की पुलिस पहुंच गई। दोनों शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है, मगर इसकी वजह अभी किसी को नहीं पता है। चौकी इंचार्ज श्रावस्ती के रहने वाले हैं।