फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Who killed BJP leader and why four teams engaged in solving mystery in Gola Gorakhpur

आंख में मिर्च डालकर मारी गई थी गोली: BJP नेता की हत्या किसने और क्यों की, गुत्थी सुलझाने में जुटीं चार टीमें

Fri, 26 May 2023 01:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 26 May 2023 01:17 PM IST
सार

हत्या करने के तरीके से पुलिस को यकीन है कि हत्यारा नित्य प्रकाश को दर्द देकर मारना चाहता था। ऐसा नहीं होता तो सोते में गोली मार देता। दूसरे, बदमाशों ने उन्हें उठाया और फिर गोली मारी, इस दौरान भी वह चीखे चिल्लाए नहीं थे।

विज्ञापन
Who killed BJP leader and why four teams engaged in solving mystery in Gola Gorakhpur
घरवालों से जानकारी लेते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में गोला थाना क्षेत्र के मुन्नीपुर गांव में मंगलवार रात भाजपा नेता नित्य प्रकाश राय की हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस की चार टीमें जुटी हैं, लेकिन 24 घंटे बाद भी हाथ खाली हैं। खुद एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह बृहस्पतिवार को गांव में 5.30 घंटे तक जमे रहे। इस दौरान परिवार, रिश्तेदार, दोस्तों सबसे जानकारी हासिल करने की कोशिश की गई, लेकिन अभी तक ऐसा सुराग हाथ नहीं लगा है, जिससे घटना का पर्दाफाश हो सके। उधर, परिजनों ने एक बार फिर किसी से दुश्मनी से इन्कार किया है।
विज्ञापन


दरअसल, हत्या करने के तरीके से पुलिस को यकीन है कि हत्यारा नित्य प्रकाश को दर्द देकर मारना चाहता था। ऐसा नहीं होता तो सोते में गोली मार देता। दूसरे, बदमाशों ने उन्हें उठाया और फिर गोली मारी, इस दौरान भी वह चीखे चिल्लाए नहीं थे। उनके मुंह से चीख तब निकली थी, जब आंख में मिर्ज पाउडर पड़ गया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सोते समय आंखों में मिर्च डालकर मारी गई थी गोली, बदमाशों की दरिंदगी में छिपा है हत्या का राज
विज्ञापन
विज्ञापन


अब पुलिस एक-एक बिंदु की जांच कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि हत्या का राज घर के अंदर या फिर आसपास ही छिपा है, लेकिन वह क्या है, इस तह तक पहुंचने के लिए सबूत अभी हाथ नहीं लग पाए हैं। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच, सर्विलांस सहित चार टीमें जांच कर रही हैं। मैं खुद मानीटरिंग कर रहा हूं, लेकिन अभी कुछ खास हासिल नहीं हो सका है। पुलिस जल्द ही जांच व साक्ष्यों के आधार पर घटना का पर्दाफाश कर बदमाशों को गिरफ्तार कर लेगी।

यह हुआ था
गोला थानाा क्षेत्र के मुन्नीपुर गांव में मंगलवार रात को बदमाशों ने भाजपा किसान मोर्चा के मंडल मंत्री नित्य प्रकाश राय (65) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। नित्य प्रकाश घर के बाहर सोए थे। बताया जा रहा है कि रात 12 बजे आए बदमाशों ने नित्य प्रकाश को जगाया और आंख में मिर्च पाउडर डाल दिया। अभी वह कुछ समझ पाते तब तक बदमाश ने गोली मार दी। वारदात कर बदमाश फरार हो गए थे। बेटे की तहरीर पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज जांच कर रही है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed