फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   When stopped from gambling, miscreants entered the house in Gorakhpur and beat up a woman and others

Gorakhpur News: जुआ खेलने से मना किया तो मनबढ़ों ने घर में घुस का पीटा, पांच पर केस दर्ज

Sun, 13 Apr 2025 06:40 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 13 Apr 2025 06:40 PM IST
सार

पुलिस को दिए गए तहरीर में यशोदा देवी पत्नी छोटे लाल ने बताया कि घर के सामने शुक्रवार की रात आठ बजे के साहिल, श्रीनेत, अखिलेश, सुनील व मनवा उसके मकान के समीप बैठकर जुआ खेल रहे थे। आपस में अपशब्दों का भी प्रयोग कर रहे थे। यह देख मैंने उनको अन्यत्र जाकर जुआ खेलने की बात कही।

विज्ञापन
When stopped from gambling, miscreants entered the house in Gorakhpur and beat up a woman and others
जुआ खेलने से मना करने पर मनबढ़ों ने घर में घुसकर पीटा

विस्तार

क्षेत्र के बाल बुजुर्ग गांव में एक घर के सामने जुआ खेल रहे युवकों से एक महिला ने अन्यत्र जाकर जुआ खेलने की बात कही। इसके बाद भी मनबढ़ युवक नहीं माने। सभी आपस में अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जुआ खेलते रहे। यह देख महिला ने पुलिस को बुलाने की बात कह दी।

विज्ञापन


इसके बाद मनबढ़ युवकों ने महिला को मारने के लिए दौड़ा लिया। महिला घर में घुसकर दरवाज बंद कर ली। मनबढ़ों ने दरवाजा तोड़ घर में घुस महिला, उसके बेटे व बीच बचाव करने पहुंची एक महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। पुसिल पांच युवकों पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए गए तहरीर में यशोदा देवी पत्नी छोटे लाल ने बताया कि घर के सामने शुक्रवार की रात आठ बजे के साहिल, श्रीनेत, अखिलेश, सुनील व मनवा उसके मकान के समीप बैठकर जुआ खेल रहे थे। आपस में अपशब्दों का भी प्रयोग कर रहे थे। यह देख मैंने उनको अन्यत्र जाकर जुआ खेलने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आग बबूला होकर पांचों मारने के लिए दौड़ा लिए। दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए और मुझे, मेरे पुत्र जगरनाथ, बगल की उषा देवी को मारपीट कर घायल कर दिए। जाते-जाते पांचों हमलावरों ने दरवाजे पर खड़ी टेंपो को भीा क्षतिग्रस्त कर दिया। महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed