{"_id":"64af17ddb46ed644290fbba4","slug":"when-girlfriend-who-adamant-on-marriage-was-picked-dharna-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1003-238589-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शादी पर अड़ी प्रेमिका को धरने से उठाया तो प्रेमी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शादी पर अड़ी प्रेमिका को धरने से उठाया तो प्रेमी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया
विज्ञापन
गोरखपुर। झंगहा से तिवारीपुर के माधोपुर इलाके में प्रेमी के घर पर पहुंची छात्रा को मंगलवार की देर रात पुलिस ने समझा बुझाकर घर भेज दिया। झंगहा थाने में बुधवार को छात्रा ने घरवालों की मौजूदगी में तहरीर देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में प्रेमी और उसके घरवालों को भी बृहस्पतिवार को थाने में बुलाया है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
मंगलवार की शाम झंगहा से एक छात्रा गोरखपुर आई और यहां से पैदल ही माधोपुर में रहने वाले अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। प्रेमी के घरवालों ने उसे घर में घुसने नहीं दिया और बाहर का रास्ता दिखा दिया। इसके बाद छात्रा शादी की जिद पर अड़ गई और प्रेमी के घर के सामने ही धरने पर बैठ गई। सूचना पाकर तिवारीपुर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने बहुत समझाया लेकिन वह नहीं मानी। इस बीच महिला पुलिस भी बुला ली गई और काफी मान मनौव्वल तथा कार्रवाई का भरोसा देने के बाद वह घर जाने को तैयार हुई। इसके बाद रात में ही पुलिस ने झंगहा स्थित उसके घर जाकर पहुंचाया। छात्रा ने झंगहा में थाने में दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इसके बाद पुलिस ने प्रेमी के पिता से संपर्क साधा और उन्हें बृहस्पतिवार को झंगहा थाने में बुलाया है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी। एअसो झंगहा गौरव कन्नौजिया ने बताया कि छात्रा को समझा कर मां के साथ घर भेजा गया है। दोनों पक्षों को बृहस्पतिवार को बुलाया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।