{"_id":"64f960e4d97ce6cbba08891f","slug":"when-driver-interrupted-for-speeding-auto-then-friends-were-attacked-with-a-knife-2023-09-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: ऑटो तेज चलाने पर चालक को टोका तो दोस्तों पर चाकू से किया हमला, आरोपी गिफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: ऑटो तेज चलाने पर चालक को टोका तो दोस्तों पर चाकू से किया हमला, आरोपी गिफ्तार
Thu, 07 Sep 2023 11:04 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 07 Sep 2023 11:04 AM IST
सार
गीडा इलाके के जैतपुर निवासी रमेशचंद्र सिंह ने केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि वह गांधी आश्रम लखनऊ में कर्मचारी हैं। चार सितंबर की रात उनका बेटा आलोक सिंह और उसका मित्र रूपेश साहनी मुझे गोरखपुर रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहे थे।
विज्ञापन
रामगढ़ताल थाने में चाकू से हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में रामगढ़ताल इलाके के ट्रांसपोर्ट नगर के पास लापरवाही से ऑटो चलाने से मना करने पर चालक ने अपने दोस्त संग मिलकर दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने हत्या की कोशिश, मारपीट व धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर मुख्य आरोपी ऑटो चालक व उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों की पहचान रामगढ़ताल के महेवा बड़का टोला निवासी विजय और यहीं के सड्डन के रूप में हुई है। गीडा इलाके के जैतपुर निवासी रमेशचंद्र सिंह ने केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि वह गांधी आश्रम लखनऊ में कर्मचारी हैं। चार सितंबर की रात उनका बेटा आलोक सिंह और उसका मित्र रूपेश साहनी मुझे गोरखपुर रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहे थे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: इंडियन बैंक के 63 खातों से कर्मचारियों ने जालसाजी कर निकाले 10.61 लाख, पुलिस ने शुरू की जांच
रास्ते में एक ऑटो चालक लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। दोनों ने उसे ऐसा करने से मना किया तो ऑटो चालक ने पीछा करके ट्रांसपोर्ट नगर के पास उन्हें घेर लिया और फिर अपने दोस्त को बुला लिया। दोनों ने मिलकर चाकू से आलोक पर हमला किया तो रूपेश ने बचाने की कोशिश की।
इसे भी पढ़ें: बेलीपार में भतीजे ने चाचा को पीट-पीटकर मार डाला, वारदात के पीछे सामने आई ये वजह
आरोपियों ने उसके कंधे पर भी चाकू मार दिया। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंंचा गया, जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। तबीयत में सुधार के बाद पिता ने मंगलवार को केस दर्ज कराया। मुख्य आरोपी विजय ने पूछताछ में बताया कि रास्ते में बाइक ओवरटेक करने पर गुस्सा आ गया था, इस वजह से दोस्त को बुलाकर हमला कर दिया।
इसे भी पढ़ें: बेलीपार में भतीजे ने चाचा को पीट-पीटकर मार डाला, वारदात के पीछे सामने आई ये वजह
आरोपियों ने उसके कंधे पर भी चाकू मार दिया। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंंचा गया, जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। तबीयत में सुधार के बाद पिता ने मंगलवार को केस दर्ज कराया। मुख्य आरोपी विजय ने पूछताछ में बताया कि रास्ते में बाइक ओवरटेक करने पर गुस्सा आ गया था, इस वजह से दोस्त को बुलाकर हमला कर दिया।