फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   When a young man roaming around with a saw caught theft was revealed

Gorakhpur News: गोरखपुर में आरी लेकर घूम रहे थे युवक, पकड़ने पर खुल गई चोरी

Thu, 16 Feb 2023 01:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 16 Feb 2023 01:50 PM IST
सार

12 फरवरी की रात वह अपने साथी विनय के साथ मिलकर हार्डवेयर की दुकान में चोरी की थी। पुलिस ने दोनों के निशानदेही पर कटर मशीन पंप, एसी का मशीन, पेंट ब्रस, हथोड़ी, प्लास्टिक की पाइन, हप्सा ब्लेड और 1900 रुपये बरामद कर लिए हैं।

विज्ञापन
When a young man roaming around with a saw caught theft was revealed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

गोरखपुर जिले में तिवारीपुर पुलिस ने हार्डवेयर की दुकान में चोरी का भंडाफोड़ करते हुए बुधवार को दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, मंगलवार रात पुलिस गश्त पर थी और इस दौरान सड़क पर एक आरी के साथ युवक को पकड़ा, संदेह होने पर पूछताछ की और फिर घटनाओं के पर्दाफाश हो गए।

विज्ञापन


उसके बताने पर दूसरे साथी को गिरफ्तार कर पुलिस ने चोरी के सभी सामान बरामद कर लिए है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान तिवारीपुर के दुर्गाबाड़ी निवासी विनय कुमार कुशवाहा और अलवापुर निवासी विकास भारती के रूप में हुई है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए चोरों के बारे में जानकारी दी। एसपी ने बताया कि मंगलवार रात में पुलिस गश्त पर थी।
विज्ञापन


इस दौरान विकास को आरी के साथ पकड़ा। साथ में आरी लेकर सड़क पर टहलते युवक को देखकर पुलिस को संदेह हुआ और पूछताछ की तो आरी लेकर घूमने की कोई वजह नहीं बताया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और पूछताछ करने पर घटना कबूल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि 12 फरवरी की रात वह अपने साथी विनय के साथ मिलकर हार्डवेयर की दुकान में चोरी की थी। पुलिस ने दोनों के निशानदेही पर कटर मशीन पंप, एसी का मशीन, पेंट ब्रस, हथोड़ी, प्लास्टिक की पाइन, हप्सा ब्लेड और 1900 रुपये बरामद कर लिए हैं। एसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed