फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Wheels of vehicles involved in immersion stopped on Reti Road for 40 minutes

गोरखपुर में बवाल: रेती रोड पर 40 मिनट तक थमे रहे विसर्जन में शामिल गाड़ियों के पहिए, पुलिस को करनी पड़ी सख्ती

Thu, 16 Nov 2023 12:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 16 Nov 2023 12:40 PM IST
सार

स्कूटी सवार महिला के चोटिल होने के बाद पनपे विवाद के बीच किसी ने अफवाह उड़ा दी कि महिला सिपाही से विवाद हुआ है और पुलिस उत्पीड़न कर रही है। यह अफवाह आग की तरह फैल गई और आगे-पीछे निकली प्रतिमाओं के के जुलूस में शामिल लोग भी जुटने लगे।

विज्ञापन
Wheels of vehicles involved in immersion stopped on Reti Road for 40 minutes
पुलिस से हुई झड़प - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में रेती चौक के पास लक्ष्मी प्रतिमा घूमने के दौरान हुए विवाद को भले ही पुलिस ने शांत करा दिया लेकिन 40 मिनट तक विसर्जन का जुलूस थमा रहा और गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। भीड़ को समझाने के लिए पुलिस को सख्ती के साथ ही मान मनौव्वल भी करना पड़ा। हालांकि, पुलिस की सूझबूझ का ही नतीजा रहा कि बड़ा विवाद टल गया और शांतिपूर्ण तरीके से प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, स्कूटी सवार महिला के चोटिल होने के बाद पनपे विवाद के बीच किसी ने अफवाह उड़ा दी कि महिला सिपाही से विवाद हुआ है और पुलिस उत्पीड़न कर रही है। यह अफवाह आग की तरह फैल गई और आगे-पीछे निकली प्रतिमाओं के के जुलूस में शामिल लोग भी जुटने लगे।
विज्ञापन


विवाद बढ़ता देखकर पुलिस ने सख्ती की तो एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई खुद मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाना शुरू किया। बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए नशे में धुत युवकों को पुलिस भीड़ के सामने भी ले गई और दिखाया कि यही उत्पाती हैं विसर्जन में शामिल लोग नहीं। पुलिस ने संभ्रांत लोगों को आगे किया तो मामला शांत हो गया लेकिन 40 मिनट तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद, पुलिस ने भांजी लाठियां
 

गुस्साए लोग करने लगे पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

विवाद के बीच ही अचानक जब गाड़ियां आगे नहीं बढ़ रही थी तो पीछे मौजूद प्रतिमा के साथ लोग नारेबाजी करने लगे। ये लोग पुलिस की व्यवस्था से नाराज थे और कार्रवाई की मांग कर रहे थे। बाद में पुलिस ने उन्हें समझाया और सभी प्रतिमाओं को आगे बढ़ाया।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में छिड़काव के बाद भी हवा जहरीली, सुबह की सैर बना रही बीमार

Wheels of vehicles involved in immersion stopped on Reti Road for 40 minutes
बल का प्रयोग करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

डीजे पर कार्रवाई की भी फैली अफवाह

पुलिस ने जब महिला के चोटिल होने पर सख्ती की तो यह हल्ला मच गया कि पुलिस डीजे बजाने पर कार्रवाई कर रही है। इसी बात से लोग नाराज थे कि जब पहले ही बता दिया गया था और तय मानक पर डीजे लेकर आए हैं तो फिर पुलिस बीच रास्ते में रोककर कार्रवाई क्यों कर रही है। बाद में जब असल मामला सामने आया तो लोग शांत हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed