{"_id":"658555a442b6629b220ed9da","slug":"went-abroad-on-fake-passport-smuggling-in-bangkok-investigation-started-2023-12-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: फर्जी पासपोर्ट पर गया विदेश, बैंकाक में करता है तस्करी; जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: फर्जी पासपोर्ट पर गया विदेश, बैंकाक में करता है तस्करी; जांच शुरू
Fri, 22 Dec 2023 02:53 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 22 Dec 2023 02:53 PM IST
सार
गगहा इलाके के बऊंपार गांव निवासी वेद प्रकाश यादव ने केस दर्ज कराया है। एसएसपी को दी तहरीर में वेद प्रकाश ने लिखा है कि सुनील यादव ने अपना पहला पासपोर्ट वर्ष 2019 में सुनील यादव के नाम से बनवाया था, जिसका पासपोर्ट संख्या H 6209460 हैं।
विज्ञापन
पासपोर्ट
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्जी पासपोर्ट बनवाकर विदेश जाने और वहां पर स्मगलिंग करने का मामला सामने आया है। एसएसपी के आदेश पर उरुवा बाजार पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि बैंकाक में पकड़े जाने पर उसका पासपोर्ट रद्द हो गया था। इसके बाद उसने गोरखपुर से अपना नाम पता बदलकर फर्जी तरीके से भाई के सहयोग से दूसरा पासपोर्ट बनवा लिया। पुलिस ने आरोपी दुबरीपुरा निवासी सुनील यादव व सुधीर यादव पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गगहा इलाके के बऊंपार गांव निवासी वेद प्रकाश यादव ने केस दर्ज कराया है। एसएसपी को दी तहरीर में वेद प्रकाश ने लिखा है कि सुनील यादव ने अपना पहला पासपोर्ट वर्ष 2019 में सुनील यादव के नाम से बनवाया था, जिसका पासपोर्ट संख्या H 6209460 हैं।
विज्ञापन
पासपोर्ट पर सुनील यादव, पिता का नाम हीरालाल यादव, माता का नाम कमलावती देवी व पत्नी का नाम ममता, पता ग्राम दुबरीपुरा पोस्ट गजपुर थाना उरुवा बाजार दर्ज है। पासपोर्ट जारी करने की तिथि चार सितंबर 2009 व समाप्ति की तिथि तीन सितंबर 2019 है।
विज्ञापन
आरोप है कि सुनील यादव ने अपना दूसरा पासपोर्ट अपने भाई के सहयोग व षडयंत्र, कूटरचना करके व प्रशासन को धोखा देकर सुनील प्रसाद के नाम से बनवाया जिसका नंबर V-1395878 है। उसमें सुनील प्रसाद, पिता का नाम हीरा प्रसाद, माता का नाम विमलावती देवी, व पता ग्राम दुबरीपुरा पोस्ट गजपुर थाना उरुवा बाजार गोरखपुर दर्ज है।
पासपोर्ट जारी करने की तिथि 15 अगस्त 2021 व समाप्ति की तिथि 14 अगस्त 2031 है। इस नाम व पते से अपना दूसरा पासपोर्ट सुनील यादव ने बनवाया है। आरोप है कि सुनील यादव बैंकाक जाकर स्मगलिंग व गैरकानूनी काम, अपने भाई सुधीर यादव के सहयोग से करता है। एसएसपी के आदेश पर केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
पासपोर्ट जारी करने की तिथि 15 अगस्त 2021 व समाप्ति की तिथि 14 अगस्त 2031 है। इस नाम व पते से अपना दूसरा पासपोर्ट सुनील यादव ने बनवाया है। आरोप है कि सुनील यादव बैंकाक जाकर स्मगलिंग व गैरकानूनी काम, अपने भाई सुधीर यादव के सहयोग से करता है। एसएसपी के आदेश पर केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।