{"_id":"5eb2a22e748cf46a0809c095","slug":"wecaregorakhpur-portal-will-treat-people-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'उपचार' के लिए आगे आए 1000 बीमार, कोरोना संक्रमण की होगी जांच, जानिए कैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'उपचार' के लिए आगे आए 1000 बीमार, कोरोना संक्रमण की होगी जांच, जानिए कैसे
Thu, 07 May 2020 02:08 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 07 May 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
किडनी, हार्ट, कैंसर समेत गंभीर रूप से बीमार लोगों की जानकारी दर्ज करने के लिए प्रशासन की तरफ से चार दिन पहले शुरू किए गए उपचार पोर्टल में अब तक एक हजार से अधिक बीमारों का डाटा दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन
इन सभी की पहले कोरोना संक्रमण की जांच कराई जाएगी और फिर इनके सुचारू रुप से इलाज की व्यवस्था की जाएगी। जिनमे संक्रमण नहीं मिलेगा उन्हें नो-कोरोना का सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इस सर्टिफिकेट से उन्हें बाहर जाकर इलाज कराने में काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
दरअसल, गंभीर रूप से बीमार लोग कोरोना की चपेट में आसानी से आ जा रहे हैं। इसके अलावा लॉकडाउन की अवधि लंबी होने की वजह से इन्हें सुचारू रूप से इलाज नहीं मिल पा रहा था।
विज्ञापन
ऐसे में डीएम के. विजयेंद्र पांडियन की पहल पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने मिलकर उपचार पोर्टल की शुरूआत की। अगर आपके परिवार में भी कोई गंभीर बीमारी से पीड़ित है तो आप उसकी इस पोर्टल पर दर्ज करा सकते हैं। इससे जहां मरीजों को इलाज कराने में सुविधा होगी वहीं ऐसे मरीजों की कोरोना जांच भी कराई जाएगी।
Trending Videos
कोरोना से निजात दिलाने में सहायक होगा पोर्टल: डीएम
डीएम के. विजयेन्द्र पांडियन ने बताया कि http://upchar.wecaregorakhpur.in पोर्टल पर ऐसे सभी बीमार लोगों का डाटाबेस एकत्र किया जा रहा है जो गंभीर रूप से बीमार हैं। इन मरीजों के डाटाबेस को जिला प्रशासन सभी सरकारी अस्पतालों, रेलवे चिकित्सालय, एयरपोर्ट चिकित्सालय, निजी चिकित्सालय, पैथॉलाजी सेंटर, दुवा की दुकानों, ग्राम प्रधान, आशा व एएनएम की मदद से भी एकत्रित करा रहा है।
उन्होंने बताया कि ये पोर्टल कोरोना वायरस संक्रमण से निजात दिलाने में सहायक होगा। इसे लंबे समय से बीमार लोगों के लिए खासतौर पर बनाया गया है। लॉक डाउन में उन्हें समुचित उपचार नहीं मिल रहा था, प्रशासन इन सभी मरीजों के बेहतर इलाज की व्यवस्था करेगा।
उन्होंने बताया कि ये पोर्टल कोरोना वायरस संक्रमण से निजात दिलाने में सहायक होगा। इसे लंबे समय से बीमार लोगों के लिए खासतौर पर बनाया गया है। लॉक डाउन में उन्हें समुचित उपचार नहीं मिल रहा था, प्रशासन इन सभी मरीजों के बेहतर इलाज की व्यवस्था करेगा।