फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Weather: Relief from sunlight during the day. Melting again in the evening.

Gorakhpur Weather: दिन में धूप से राहत, शाम को फिर सता रही गलन

Tue, 30 Jan 2024 10:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Updated Tue, 30 Jan 2024 10:19 AM IST
सार

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार तक आसमान साफ रहेगा। सुबह व शाम को तेज ठंड पड़ सकती है। इसके साथ ही घना कोहरा रह सकता है। दोपहर में चमकदार धूप और मध्यम हवाओं की वजह से सर्दी का एहसास कम रह सकता है। तापमान में भी बढोतरी संभव है।

विज्ञापन
Weather: Relief from sunlight during the day. Melting again in the evening.
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दिन में धूप निकलने से ठंड से थोड़ी राहत मिली, लेकिन शाम को गलन बरकरार रही। मौसम वैज्ञानिकों ने कुछ दिन में न्यूनतम पारा बढ़ने की संभावना जताई है। इसकी वजह उत्तर पश्चिमी हवाओं का कमजोर होना है।
विज्ञापन

सोमवार को न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके बावजूद दिन में खिली धूप की वजह से लोगों को सर्दी के सितम से राहत मिली। सोमवार सुबह सर्दी व कोहरे ने लोगों को परेशान किया, लेकिन 10 बजे अचानक खिली धूप ने मौसम बदल कर रख दिया। इसके चलते अधिकतम तापमान बढ़कर 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि यह सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा।
विज्ञापन


लोगों को छतों-छज्जों और पार्कों में धूप सेंकते देखा गया। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि एंटी साइकलॉन की वजह से उत्तर पश्चिमी हवाएं रुक रही हैं। इस वजह से सर्दी में थोड़ी राहत मिल रही है। यह राहत बुधवार तक बनी रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार तक आसमान साफ रहेगा। सुबह व शाम को तेज ठंड पड़ सकती है। इसके साथ ही घना कोहरा रह सकता है। दोपहर में चमकदार धूप और मध्यम हवाओं की वजह से सर्दी का एहसास कम रह सकता है। तापमान में भी बढोतरी संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed