{"_id":"64a85f532200ffd1d10cbeb4","slug":"weather-rain-faal-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-232959-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दिन में उमसभरी गर्मी ने किया परेशान तो शाम की बारिश से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दिन में उमसभरी गर्मी ने किया परेशान तो शाम की बारिश से मिली राहत
Sat, 08 Jul 2023 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 08 Jul 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मानसून का ट्रैक कमजोर होने पर पिछले तीन-चार दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को शुक्रवार शाम हुई झमाझम बारिश से राहत मिली। इसके बाद मौसम खुशनुमा हो गया। हालांकि दिन में तीखी धूप के चलते गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे। दिन में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
माॅनसून सक्रिय होने पर 29 जून से 2 जुलाई तक झमाझम बारिश होने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली थी। लेकिन इसके बाद मानसून का ट्रैक कमजोर पड़ने लगा। शुक्रवार को दिन में भी तीखी धूप से लोग गर्मी और उमस से परेशान रहे। दोपहर तकरीबन एक बजे मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर 1.30 बजे हल्की बारिश हुई। बारिश बंद होने के बाद फिर लोग गर्मी से परेशान हो उठे। दोबारा शाम तकरीबन 4 बजे फिर मौसम का मिजाज बदला और तेज हवा चलने लगी। थोड़ी देर बाद झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो उठा।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। 10 व 11 जुलाई को विभाग ने भारी बारिश का अनुमान जताया है। वहीं दिन और रात के तापमान में भी गिरावट आएगी।