{"_id":"64c8113e8a74b1061b070b27","slug":"weather-rain-faal-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-258779-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जुलाई ने तरसाया, अब अगस्त-सितंबर में झमाझम बारिश की आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जुलाई ने तरसाया, अब अगस्त-सितंबर में झमाझम बारिश की आस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। इस साल भी जुलाई में औसत से काफी कम बारिश होने से लोग निराश हैं। हालांकि अबकी बार पिछले साल की अपेक्षा दो गुना बारिश हुई है, फिर भी यह औसत बारिश 397 मिलीमीटर से काफी कम है। अब सारी उम्मीदें पिछले वर्षों की तरह अगस्त व सितंबर में होने वाली मूसलाधार बारिश पर टिकी हैं। इससे पहले वर्ष 2021 व 2022 में भी जून- जुलाई में औसत से कम बारिश हुई थी, लेकिन अगस्त व सितंबर में मेघ झूम कर बरसे थे।
इस साल जून में कम बारिश होने और गर्मी व उमस से परेशान लोगों को जुलाई में अच्छी बारिश की उम्मीद थी। माह की शुरुआत भी झमाझम बारिश से हुई, लेकिन मानसून के ट्रैक से उतर जाने के चलते धरती की प्यास बढ़ गई। गर्मी व उमस से लोग बेहाल होने लगे। पूरे महीने चार-पांच दिन ही अच्छी बारिश हुई। हालांकि, आंकड़े बताते हैं कि इस साल पिछले साल के मुकाबले दो गुना अधिक बारिश हुई है, लेकिन यह अनुमान से काफी कम ही है।
-- -- --
अगस्त व सितंबर में हुई बारिश की स्थिति
वर्ष..........जुलाई...............अगस्त..........सितंबर
2020.......648.9.............199...................289.9
2021.......452.1..............440.9...............220.1
2022.......104.6..............258.8..............352.6
-- -- -- --
जुलाई में हुई 240 मिमी बारिश
जुलाई में औसतन 397.4 मिलीमीटर बारिश होती है। इसके सापेक्ष इस बार जुलाई में 240 मिलीमीटर ही बारिश हुई है। जून में भी इस वर्ष महज 51 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
इनसेट
हल्की बारिश में भी हो जा रही बिजली कटौती, रोकें: मुख्यमंत्री
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय दौरे में बिजली कटौती का संज्ञान लिया। सोमवार को उन्होंने बिजली निगम के मुख्य अभियंता संग मंडल की आपूर्ति पर समीक्षा बैठक की। इस दौरान निगम के अभियंताओं को भी बुलाया गया था। मुख्यमंत्री ने सख्त लहजे में कहा कि हल्की बारिश में भी बिजली कटौती कर दी जा रही है। यह स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने हर हाल में बिजली कटौती रोकने के सख्त निर्देश दिए। संवाद