फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   weather Effect in Gorakhpur Air quality improved due to rain

मौसम का असर: बारिश और पछुवा से सुधरी हवा की गुणवत्ता, येलो जोन में पहुंचा एक्यूआई

Mon, 06 Dec 2021 11:26 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 06 Dec 2021 11:26 AM IST
सार

एयर क्वालिटी इंडेक्स वैल्यू 50 तक होने पर इसे स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा माना जाता है।

विज्ञापन
weather Effect in Gorakhpur Air quality improved due to rain
गोरखपुर शहर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दिवाली के बाद से खतरनाक बनी गोरखपुर की हवा की गुणवत्ता में बारिश और पछुवा हवा बहने से काफी सुधार हुआ है। रविवार को गोरखपुर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 81 दर्ज किया गया जो येलो जोन में आता है। दिवाली के कुछ दिन बाद तो गोरखपुर के हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्तर 398 तक जा पहुंची थी। इसकी वजह से सांस के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो गई थी।
विज्ञापन


रविवार को गोरखपुर की हवा को एयर क्वालिटी इंडेक्स का पीला सिग्नल मिला है। एयर क्वालिटी इंडेक्स वैल्यू 50 तक होने पर इसे स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इस स्तर तक हवा में धूलकण, कार्बन डाई ऑक्साइड, कार्बन मोनो ऑक्साइड, सल्फर डाईऑक्साइड जैसे प्रदूषक तत्वों की मात्रा काफी कम होती है।
विज्ञापन


जैसे-जैसे हवा में इन तत्वों की मात्रा बढ़ती जाती है, वैसे-वैसे हवा की गुणवत्ता खराब होती जाती है। हरे रंग तक इसे स्वास्थ्य के लिए बेहतर माना जाता है। इसके बाद प्रदूषण की मात्रा बढ़ने के साथ ही एयर क्वालिटी इंडेक्स वैल्यू बदलता जाता है। दिवाली के बाद गोरखपुर की एयर क्वालिटी इंडेक्स वैल्यू रेड जोन में जा पहुंची थी। वहीं, यह अब बेहतर होकर 81 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम की ओर से शहर के विभिन्न इलाकों में पानी की बौछार कर पेड़ों की धुलाई आदि करने से भी हवा में प्रदूषण की मात्रा की कुछ कमी आई है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि दो दिन पहले हुई हल्की बारिश, उसके बाद ऊपरी और निचले वायुमंडल में पछुवा हवा की रफ्तार तेज होने से हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है।

पिछले कुछ दिनों का एयर क्वालिटी इंडेक्स

तारीख       एक्यूआई
01 दिसंबर    173
02 दिसंबर    173
03 दिसंबर    174
04 दिसंबर    97
05 दिसंबर    81
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed