{"_id":"663aaf3152dfb3a22705bc54","slug":"weather-changed-badra-received-drizzle-with-strong-wind-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1046-550016-2024-05-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मौसम ने बदली करवट, कल रिमझिम बरसे बदरा- आज भी धुप में थोड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मौसम ने बदली करवट, कल रिमझिम बरसे बदरा- आज भी धुप में थोड़ी राहत
Wed, 08 May 2024 11:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 11:46 AM IST
सार
मौसम की उठा-पटक के बीच मंगलवार को हुई बारिश ने लोगों को काफी राहत दी। सोमवार को जहां यह 38 डिग्री सेल्सियस था, वहीं मंगलवार को यह 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बुधवार को भी सुबह हल्की धूप के साथ 31डिग्री सेल्सियस के आस-पास मौसम बना रहा। इससे धूप तो खिली रही, लेकिन राहत बनी रही।
विज्ञापन
मंगलवार को कुछ ऐसा मानसून और मौसम बना रहा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अप्रैल भर लोगों को परेशान करने के बाद मौसम ने मंगलवार को करवट तो ली, लेकिन यह कहीं राहत तो कहीं आफत बनकर आई। शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में रिमझिम बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के भी चेहरे खुशी से खिल उठे। खेती-किसानी को संजीवनी देने वाली इस बारिश ने कहर भी बरपाया।
पिपराइच में बिजली गिरने से चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई, वहीं दूसरी महिला झुलस गई। उसका एम्स में इलाज चल रहा है। फिलहाल मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक बारिश का अनुमान जताया है।
सोमवार रात से ही मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिला। मंगलवार की सुबह बारिश से लोगों को राहत मिली। जिलेभर में सुबह 11 से 12:30 बजे के बीच हुई बारिश से मौसम काफी खुशगवार हो गया। महज डेढ़ घंटे के बीच ग्रामीण इलाकों में कुछ जगहों पर अच्छी बारिश हुई, जबकि कुछ इलाकों में सिर्फ बदली छाई रही।
विज्ञापन
मौसम विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो सोमवार की शाम 5:30 से मंगलवाल की शाम 5:30 के बीच 24 घंटों में 0.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं,बुधवार की सुबह से तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहा। इससे लोगों को राहत बनी रही।

बुधवार की सुबह भी धूप तो थी, लेकिन चुभने वाली नहीं
- फोटो : अमर उजाला
पारा लुढ़कने से मिली गर्मी से राहत
मौसम की उठा-पटक के बीच मंगलवार को हुई बारिश ने लोगों को काफी राहत दी। मौसम के इस बदले मिजाज से अधिकतम तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को जहां यह 38 डिग्री सेल्सियस था, वहीं मंगलवार को यह 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
इसी तरह न्यूनतम तापमान में भी करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई और यह 23.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान आर्द्रता में काफी वृद्धि देखने को मिली और यह अधिकतम 78 प्रतिशत और न्यूनतम 55 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई।
मौसम वैज्ञानिक जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि आने वाले दो दिन अभी बारिश की संभावना बनी हुई है, इसके बाद एक दिन बदली रहेगी और उसके बाद फिर बारिश के आसार हैं।