{"_id":"5eb190b88ebc3e90294c3590","slug":"weather-change-in-up-heavy-rain-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में आधे घंटे तक हुई झमाझम बारिश, कई जगह हुआ जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में आधे घंटे तक हुई झमाझम बारिश, कई जगह हुआ जलभराव
Tue, 05 May 2020 09:43 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 05 May 2020 09:43 PM IST
विज्ञापन
बारिश के बाद हुए जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
मौसम ने मंगलवार को फिर से करवट बदल ली। सुबह और शाम को झमाझम बारिश हुई। शाम को तो न सिर्फ आधे घंटे झूमकर पानी बरसा बल्कि तकरीबन 70 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चलीं।
झमाझम बारिश की वजह से शहर के विभिन्न इलाकों में जलभराव हो गया। वहीं बिजली विभाग ने एहतियातन कुछ समय के लिए बिजली की सप्लाई बंद कर दी। मंगलवार को सुबह सुबह आकाश में एकाएक बादल छा गए और बारिश होने लगी।
हालांकि थोड़ी देर बारिश के बाद आसमान साफ हो गया और सूरज निकल आया। पूरे दिन मौसम साफ बना रहा, लेकिन शाम को फिर से मौसम एकाएक बदल गया। आसमान में काले काले बादल छा गए।
विज्ञापन
अंधेरा सा छा गया। इसके साथ ही तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होनी शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इसकी वजह से दाउदपुर, रुस्तमपुर, साहबगंज समेत विभिन्न इलाकों में जलभराव हो गया।

Trending Videos
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि पिछले कुछ समय से पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवाओं की वजह से पूर्वोत्तर भारत में गरज के साथ बारिश हो रही है। उत्तराखंड से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक एक सिस्टम बना हुआ है। इस वजह से मंगलवार को गोरखपुर एवं आसपास पर बारिश हुई। बुधवार को भी हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।