फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Weather became pleasant due to drizzling rain in the evening, heavy rain from today

Gorakhpur News: शाम को रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, आज से झमाझम बारिश

Tue, 25 Jun 2024 06:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 25 Jun 2024 06:30 AM IST
विज्ञापन
Weather became pleasant due to drizzling rain in the evening, heavy rain from today
गोरखपुर। मौसम अब करवट बदलने लगा है। प्री-मानसून की रिमझिम फुहारें लोगों को राहत दे रहीं हैं। इन सबके बीच मानसून की दस्तक न होने से लोगों को फिलहाल मौसम के सितम से राहत नहीं मिल पाई है। अब धूप नहीं, लेकिन उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। सोमवार सुबह से बादलों की आवाजाही और ठंडी हवा चलने का सिलसिला शुरू हो गया। इस बीच हुई तीखी धूप का असर तो नहीं नजर आया, लेकिन बदली के बाद भी बारिश न होने से लोगों को उमस भरी गर्मी परेशान करती रही। शाम को मौसम का मिजाज बदला और रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया, जिससे लोगों ने राहत महसूस किया। मौसम विभाग ने आगे भी अच्छी बारिश का अनुमान जताया है।
विज्ञापन


सोमवार को मौसम के कई रंग देखने को मिले। अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने से उमस बढ़ी रही। इस कारण शहरवासी बेचैन नजर आए। दोपहर में बड़हलगंज, गोला, गगहा, झंगहा, चौरीचौरा आदि इलाके में वर्षा हुई। शहर में लोग पूरे दिन उमस भरी गर्मी से परेशान होते रहे। शाम को हवा चलने के साथ अच्छी बारिश होने से शहरवासियों को राहत मिली। कई इलाकों में झमाझम बारिश में छत पर लोग भीगते हुए नजर आए। मानसून के आने से पूर्व प्री-मानसून सीजन में इस बार अच्छी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने शाम तक 2.5 एमएम बारिश दर्ज की।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मध्य राजस्थान से बांग्लादेश तक विस्तारित पूर्वी-पश्चिमी द्रोणी के प्रभाव से प्रदेश के निचले क्षोभमंडल में आ रही नम पुरवा हवाओं और पूर्वी देशांतर के आसपास लगभग स्थिर पश्चिमी विक्षोभ के साथ प्रतिक्रिया के कारण तड़ित-झंझावात के साथ हल्की से मध्यम बारिश की स्थिति बनी हुई है। उधर, मानसून मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के अधिकांश भाग को आच्छादित करने के बाद प्रदेश की दक्षिणी सीमा (सोनभद्र) के करीब पहुंच गया है। आगामी दो से तीन दिनों में मानसून आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। इस दौरान 26 जून से पूर्वी उत्तर प्रदेश में वर्षा के क्षेत्रफल एवं तीव्रता में वृद्धि के साथ कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
चार वर्ष में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान
मंगलवार को दिन में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि रविवार की रात में न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह पिछले चार साल में जून में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है। इससे पहले मौसम विभाग ने जून 2019 में सबसे अधिक 30.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया था। वहीं वर्ष 2020 में 28.6, 2021 में 29, 2022 में 28.6 व 2023 में 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed