फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   waterlogging in Gorakhpur someone sat in water then someone submitted memorandum

गोरखपुर में जलभराव: किसी ने पानी में बैठ दिया धरना तो किसी ने ज्ञापन, इन इलाकों में अब भी जलभराव से परेशान हैं लोग

Tue, 17 Aug 2021 12:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 17 Aug 2021 12:10 PM IST
सार

गणेशपुरम और बड़गो में अब भी जलभराव से लोग हैं परेशान। 

विज्ञापन
waterlogging in Gorakhpur someone sat in water then someone submitted memorandum
गोरखपुर में जलभराव की समस्या। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में एक पखवाड़ा गुजरने के बावजूद जलभराव रहने से नाराज शहर के एक इलाके के लोगों ने पानी में बैठ कर धरना दिया। वहीं दूसरे इलाकों के लोगों ने कमिश्नर और नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया। सभी ने जल्द से जल्द समस्या दूर कराने की मांग की।
विज्ञापन

 
गणेशपुरम: एक महीने से भरा है दो से ढाई फीट पानी
मेडिकल कॉलेज रोड के किनारे की कॉलोनी गणेशपुरम के लोगों ने एक महीने से भी ज्यादा समय से जलभराव के चलते हो रही परेशानी के विरोध में कमिश्नर और नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

सोमवार को पूर्व पार्षद राजकुमार यादव के नेतृत्व में कमिश्नर और नगर आयुक्त को दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि गणेशपुरम के कालोनीवासी 17 जून से लगातार पानी के बीच रह रहे हैं। पूरी कॉलोनी में ढाई फिट पानी लगा है। मांग की गई कि अखंड बिल्डिंग मटेरियल के पास टूटे नाले को बंद किया जाए जिससे रामजानकी नगर, पंचपेड़वा, गायत्री नगर का गंदा पानी न आ सके। दिव्यमान हॉस्पिटल एवं बिजली स्टेशन के पास नाले पर अतिक्रमण को हटाया जाय जिससे नाले के पानी का बहाव शुरू हो सके। जलभराव होने से मलेरिया, डेंगू, बुखार जैसी बीमारियों की आशंका बन गई है। ऐसे में जलभराव को जल्द दूर किया जाए। ज्ञापन देने वालों में विमल सिंह, राजेश श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, संजय दुबे, रितेश जायसवाल, रुद्रराज पाल, रवि चौरसिया, मनीष श्रीवास्तव, अंशु पांडेय, दिनेश मिश्र, मृगेंद्र, सतीश सिंह, दीनानाथ सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बड़गो: दो महीने से हैं परेशान, जिम्मेदार बेखबर
रुस्तमपुर के पास बड़गो के लोगों ने जलभराव को दूर करने के लिए पानी में बैठकर धरना दिया। नगर निगम में शामिल इस गांव में पिछले दो महीने से जलभराव की स्थिति है। लेकिन नगर निगम प्रशासन की ओर से जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इसकी वजह से क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सोमवार से स्कूल खुल गए हैं लेकिन जलभराव की वजह से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। इस संबंध में पहले भी प्रशासन को अवगत कराया गया था लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। 24 घंटे के अंदर जलनिकासी की व्यवस्था कर दी जाए नहीं तो धरने पर सभी बैठेंगे। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने कानूनगो को भेजकर जल्द से जल्द समस्या दूर करने का आश्वासन किया। इसके बाद धरना खत्म हुआ। इस दौरान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, कल्याणधर दुबे, राजेश पांडेय, मन्ननधर दुबे सहित अन्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed