{"_id":"611b59ef6ef68a756217add4","slug":"waterlogging-in-gorakhpur-someone-sat-in-water-then-someone-submitted-memorandum","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में जलभराव: किसी ने पानी में बैठ दिया धरना तो किसी ने ज्ञापन, इन इलाकों में अब भी जलभराव से परेशान हैं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में जलभराव: किसी ने पानी में बैठ दिया धरना तो किसी ने ज्ञापन, इन इलाकों में अब भी जलभराव से परेशान हैं लोग
Tue, 17 Aug 2021 12:10 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:10 PM IST
सार
गणेशपुरम और बड़गो में अब भी जलभराव से लोग हैं परेशान।
विज्ञापन
गोरखपुर में जलभराव की समस्या।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में एक पखवाड़ा गुजरने के बावजूद जलभराव रहने से नाराज शहर के एक इलाके के लोगों ने पानी में बैठ कर धरना दिया। वहीं दूसरे इलाकों के लोगों ने कमिश्नर और नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया। सभी ने जल्द से जल्द समस्या दूर कराने की मांग की।
गणेशपुरम: एक महीने से भरा है दो से ढाई फीट पानी
मेडिकल कॉलेज रोड के किनारे की कॉलोनी गणेशपुरम के लोगों ने एक महीने से भी ज्यादा समय से जलभराव के चलते हो रही परेशानी के विरोध में कमिश्नर और नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया।
सोमवार को पूर्व पार्षद राजकुमार यादव के नेतृत्व में कमिश्नर और नगर आयुक्त को दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि गणेशपुरम के कालोनीवासी 17 जून से लगातार पानी के बीच रह रहे हैं। पूरी कॉलोनी में ढाई फिट पानी लगा है। मांग की गई कि अखंड बिल्डिंग मटेरियल के पास टूटे नाले को बंद किया जाए जिससे रामजानकी नगर, पंचपेड़वा, गायत्री नगर का गंदा पानी न आ सके। दिव्यमान हॉस्पिटल एवं बिजली स्टेशन के पास नाले पर अतिक्रमण को हटाया जाय जिससे नाले के पानी का बहाव शुरू हो सके। जलभराव होने से मलेरिया, डेंगू, बुखार जैसी बीमारियों की आशंका बन गई है। ऐसे में जलभराव को जल्द दूर किया जाए। ज्ञापन देने वालों में विमल सिंह, राजेश श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, संजय दुबे, रितेश जायसवाल, रुद्रराज पाल, रवि चौरसिया, मनीष श्रीवास्तव, अंशु पांडेय, दिनेश मिश्र, मृगेंद्र, सतीश सिंह, दीनानाथ सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
बड़गो: दो महीने से हैं परेशान, जिम्मेदार बेखबर
रुस्तमपुर के पास बड़गो के लोगों ने जलभराव को दूर करने के लिए पानी में बैठकर धरना दिया। नगर निगम में शामिल इस गांव में पिछले दो महीने से जलभराव की स्थिति है। लेकिन नगर निगम प्रशासन की ओर से जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इसकी वजह से क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सोमवार से स्कूल खुल गए हैं लेकिन जलभराव की वजह से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। इस संबंध में पहले भी प्रशासन को अवगत कराया गया था लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। 24 घंटे के अंदर जलनिकासी की व्यवस्था कर दी जाए नहीं तो धरने पर सभी बैठेंगे। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने कानूनगो को भेजकर जल्द से जल्द समस्या दूर करने का आश्वासन किया। इसके बाद धरना खत्म हुआ। इस दौरान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, कल्याणधर दुबे, राजेश पांडेय, मन्ननधर दुबे सहित अन्य नागरिक मौजूद रहे।