{"_id":"651888235d82e067e0038646","slug":"water-sports-complexno-more-waiting-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-322584-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स...अब ज्यादा इंतजार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स...अब ज्यादा इंतजार नहीं
Sun, 01 Oct 2023 06:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 01 Oct 2023 06:19 AM IST
विज्ञापन
वाटर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर रामगढ़ताल क्षेत्र में बने वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स को तैयार करने में अब और देर नहीं लगेगी। संचालन जल्द शुरू होने की उम्मीद जगी है। इसके लिए जीडीए ने रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल जारी कर दिया है। छह अक्तूबर को निविदा खुलेगी। फर्म की ओर से स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की देखरेख और अनुरक्षण का काम किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि इसमें खिलाड़ियों के प्रशिक्षण सहित अन्य गतिविधियां होंगी।
इसके निर्माण की घोषणा वर्ष 2018 में सीएम योगी आदित्यनाथ ने की थी। पर्यटन विभाग की ओर से 45 करोड़ रुपये के बजट से इसका निर्माण कराया गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का लोकार्पण 30 दिसंबर 2021 को सीएम ने किया। करीब एक साल तक यहां पर कोई खेल गतिविधि नहीं हुई। बाद में पर्यटन विभाग ने 1.50 करोड़ रुपये में निषाद नौकायन विकास समिति को इसका टेंडर दिया, लेकिन यहां पर खेलों की जगह शादी समारोह कराकर संचालक अपना खर्च जुटाने लगे। घाटा होने पर निषाद नौकायन विकास समिति ने हाथ खड़े कर दिए। मई माह में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तहत रामगढ़ताल में रोइंग प्रतियोगिता हुई। तब वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के भवन का प्रयोग किया गया।
शासन ने जुलाई में पर्यटन विभाग से इसके संचालन का अधिकार जीडीए को हस्तांतरित कर दिया। मालिकाना हक मिलने के बाद जीडीए अधिकारियों ने संचालन की प्रक्रिया शुरू कर दी। 25 सितंबर को रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल जारी किया गया। इच्छुक फर्में इसके लिए पांच अक्तूबर की दोपहर तीन बजे ऑनलाइन निविदा डाल सकेंगी। छह अक्तूबर को निविदा खोली जाएगी।
विज्ञापन
इनसेट
10 साल का अनुबंध, 90 लाख सालाना देंगे किराया
जीडीए के मुख्य प्रभारी अभियंता किशन सिंह ने बताया कि गोवा की एक फर्म से बातचीत की जा रही है। ठेका लेने वाली फर्म को एक साल में 90 लाख रुपये से अधिक का किराया जीडीए में जमा कराना होगा। इसके लिए 10 साल का अनुबंध किया जाएगा। इसमें सुबह पांच बजे से रात 11 बजे तक खेल प्रतियोगिताएं होंगी। फर्म की ओर से पैडल, स्पीड बोट इत्यादि चलाने की अनुमति होगी। संचालक का कामकाज अच्छा होने पर पांच साल का सेवा विस्तार दिया जा सकता है।
इनसेट
पांच एकड़ में कांप्लेक्स, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के अनुकूल
जीडीए अधिकारियों के अनुसार, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स परिसर पांच एकड़ में फैला है। भवन में पार्किंग सहित 1830 वर्ग मीटर का बेसमेंट है। 2115 वर्ग मीटर का भूतल, 1562 वर्ग मीटर प्रथम और 1327 वर्ग मीटर का द्वितीय तल है। परिसर को 610 मीटर लंबी चहारदीवारी से घेरा गया है। प्रवेश के लिए तीन गेट बनाए गए हैं। इसमें प्लेयर डॉरमेट्री, फर्स्टएड सेंटर, स्पोर्ट्स मेडिसिन सेंटर, ट्रेनिंग सेंटर, वाटर डेक, चेंजिंग रूम, जिम, रोविंग, स्कीईंग, पैरा ग्लाइडिंग, वाटर स्कूटर, सी स्कूटर, कैफेटेरिया, चार से 20 सीटर बोट, बनाना बोट, स्पीड बोट, फ्लोटिंग जेट्टी, कांच की चहारदीवारी वाला फ्लोटिंग रेस्तरां, कैफेटेरिया, वेटिंग रूम आदि की व्यवस्था है।
वर्जन
वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के शुरू होने से यहां के खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा। उन्हें प्रशिक्षित कर विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा सकेगा। रोइंग प्रशिक्षण देने में आसानी होगी।
- गणेश निषाद, रोइंग कोच
वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का संचालन शुरू करने के संबंध में कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही यहां पर व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी। विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सके।
- आनंदवर्धन, उपाध्यक्ष, जीडीए