फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   water lable in river

Gorakhpur News: रात भर की बारिश से शहर लबालब, पर नदियों का जलस्तर गिरा

Sun, 30 Jul 2023 05:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 30 Jul 2023 05:28 AM IST
विज्ञापन
water lable in river
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में बीते 24 घंटे में 83 मिमी बारिश से शहर में जहां जलभराव हो गया है, वहीं नदियों के जलस्तर पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। कई नदियां तो घटाव पर हैं। कुछ नदियों के जलस्तर में जरूर वृद्धि हुई है। दरअसल, गोरखपुर-बस्ती मंडल की नदियों के जलस्तर में तभी वृद्धि होती है, जब नेपाल में जोरदार बारिश होती है। फिलहाल वहां बारिश थम जाने से कई नदियाें के जलस्तर में कमी आई है।
विज्ञापन


83 मिमी बारिश के बावजूद कई नदियां स्थिर
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार की रात व शनिवार को दिन में मिलाकर 83 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे शहर के कई इलाकों में जलभराव से लोगों को जूझना पड़ा। लेकिन राप्ती समेत अन्य नदियों के पानी कमी आई। सिंचाई विभाग के अफसरों का कहना है कि स्थानीय बारिश का नदियों पर असर नहीं होता। अभी नेपाल में बारिश नहीं हो रही है। इसलिए शनिवार को नदियों का पानी कहीं पर स्थिर तो कहीं कम हुआ। सरयू (घाघरा) नदी अयोध्या पुल व तुर्तीपार में स्थिर रही। वहीं राप्ती, रोहिन, गोर्रा सहित अन्य नदियाें का जलस्तर कम हुआ है।
विज्ञापन


सुबह खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई थी सरयू
सरयू नदी शनिवार सुबह आठ बजे बरहज में खतरे के निशान 66.50 मीटर से 5 सेंटीमीटर ऊपर 66.55 पर पहुंच गई थी। नदी के जलस्तर में पिछले 24 घंटे में दो सेंटीमीटर की बढ़त दर्ज की गई। हालांकि, शाम 4 बजे जलस्तर फिर खतरे के निशान 66.50 मीटर पर आकर रुक गया था। पानी बढ़ने के कारण कटइलवा-कपरवार संगम तटबंध, परसियां-विशुनपुर देवार में पीडब्ल्यूडी के बांध पर दबाव बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह नदी का बहाव तेज होने से आसपास के गांवों के लोग बाढ़ की आशंका से सहमे हुए हैं। सहायक अभियंता अशोक द्विवेदी ने बताया कि नदी सुबह खतरे के निशान से ऊपर बह रही थी। 24 घंटे में जलस्तर में दो सेंटीमीटर का इजाफा हुआ है, लेकिन स्थिति अभी सामान्य है।

शनिवार को नदियों का जलस्तर
नदी स्थान खतरे का निशान सुबह 8 बजे शाम 4 बजे
घाघरा अयोध्या पुल 92.73 92.300 92.300
घाघरा तुर्तीपार 64.01 63.810 63.810
कुआनो मुखलिसपुर 78.65 74.410 74.350
राप्ती बांसी 84.90 81.990 81.950
राप्ती बर्डघाट 74.98 71.880 71.660
रोहिन त्रिमुहानी 82.44 77.990 77.980
गोर्रा पिंडरा 70.50 67.700 67.600
बूढ़ी राप्ती ककरही 85.65 81.280 81.260
(नोट: जलस्तर मीटर में है)
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed