{"_id":"663804901a4c9a244c0b6d54","slug":"was-doing-teachers-job-on-fake-certificate-case-registered-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1006-548341-2024-05-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: फर्जी प्रमाणपत्र पर कर रहा था शिक्षक की नौकरी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: फर्जी प्रमाणपत्र पर कर रहा था शिक्षक की नौकरी, केस दर्ज
Mon, 06 May 2024 10:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 10:59 AM IST
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय विद्यालय में फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी कर रहे शिक्षक के खिलाफ कैंपियरगंज पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज, जालसाजी समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। कैंपियरगंज के खंड शिक्षा अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. प्रभात चंद राय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सरपतहां पर सहायक अध्यापक के पद पर तैनात ऋषिदेव के खिलाफ फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी करने की शिकायत बेसिक शिक्षा अधिकारी से की गई थी। वह मूलत: मैनपुरी जिले के मानिकपुर गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
बीएसए की जांच में बीए तृतीय वर्ष और बीएड का प्रमाणपत्र कूटरिचत मिला। स्पष्टीकरण मांगने पर वह जवाब भी नहीं दे सका। उसकी सेवा समाप्ति के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई। कैंपियरगंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, धोखाधड़ी व जालसाजी कर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन