फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Villagers scared of death of two crows together due to Bird Flu in Deoria

देवरिया: एक साथ दो कौओं की मौत से भयभीत हुए ग्रामीण, लोगों की सता रही है इस बात की चिंता

Thu, 28 Jan 2021 05:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Thu, 28 Jan 2021 05:59 PM IST
विज्ञापन
Villagers scared of death of two crows together due to Bird Flu in Deoria
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के पड़री बाजार में एक के बाद एक पक्षियों की मौत से ग्रामीण सहम गए। एक कौआ मर चुका तो थोड़ी दूर पर दूसरा तड़प रहा था। बर्ड फ्लू की आशंका से भयभीत ग्रामीणों ने इसकी सूचना पशु चिकित्सकों को दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पशु चिकित्सकों की टीम ने मृत कौए का नमूना लिया। बृहस्पतिवार की सुबह न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री बाजार के समीप खेत में एक कौआ मृत दिखाई दिया।
विज्ञापन


लोगों की भीड़ जुटी थी। तभी थोड़ी दूर पर दूसरा कौआ तड़पता दिखाई दिया। इससे ग्रामीण भयभीत हो गए। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील कुमार ने बताया की मृत कौवे के बारे में सूचना मिलने पर कर्मचारियों को वहां भेजा गया था। सैंपल इंडियन वेटनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट इज्जतनगर बरेली को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि जिले में पक्षियों के मौत का सिलसिला जारी है। बीते दिनों बरेली भेजे गए 80 सैंपल में दस की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बरहज क्षेत्र में पक्षियों की सर्वाधिक मौत होने के चलते नगर में मुर्गा दुकानें बंद करा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed