फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Villagers protested, line shifted

Gorakhpur News: ग्रामीणों ने किया विरोध, लाइन हुई शिफ्ट

Fri, 12 May 2023 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 12 May 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
Villagers protested, line shifted
भटहट के बजहां गांव में पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे बिजली विभाग और प्रशासन के अधिकारी
विज्ञापन

ग्रामीणों ने किया विरोध, पुलिस अफसरों ने समझा बुझाकर शांत कराया

भटहट। क्षेत्र के बजहां गांव में बृहस्पतिवार को 22 दिन से चल रहा लाइन शिफ्टिंग का मामला सुलझ गया। पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे बिजली विभाग और प्रशासन के अधिकारियों ने ग्रामीणों के विरोध के बीच पुरानी लाइन को ही बरकरार रखते हुए लाइन शिफ्ट कर दिया। पुलिस अफसरों ने विरोध कर रहे एक पक्ष के ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत करा दिया। गांव में आपूर्ति बहाल हो गई है।

बजहा गांव में खंभा और तार गिरने के कारण पिछले 22 दिनों से 40 घरों में बिजली आपूर्ति ठप है। लाइन शिफ्टिंग को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था। एक पक्ष के राधेश्याम निषाद का कहना था कि उनकी छत के रास्ते हाई बोल्टेज तार गया है। उसे दूसरे रास्ते से शिफ्ट करने के लिए वह 74000 रुपये बीते जनवरी माह में बिजली विभाग में जमा करा चुके हैं। शिफ्टिंग के लिए पिच रोड के किनारे तीन खंभे भी लगा दिए गए थे, जिसे किसी ने तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। उधर, दूसरे पक्ष के ग्रामीणों का कहना था कि वर्षों से जिस लाइन से आपूर्ति हो रही थी, वहीं से होना चाहिए।
विज्ञापन

इसके बाद तहसीलदार सदर विकास सिंह, नायब तहसीलदार खोराबार वशिष्ठ वर्मा, एक्सईएन संदीप मौर्य, एसडीओ दीपक कुमार श्रीवास्तव, जेई दुर्गेश यादव बृहस्पतिवार को पुलिस फोर्स के साथ गांव में पहुंचे और पुरानी लाइन को ही बरकरार रखते हुए शिफ्टिंग कराने लगे। इसका राधेश्याम निषाद के घर की महिलाओं ने विरोध किया। अफसरों ने उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया तब जाकर लाइन शिफ्ट किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब तहसीलदार खोराबार वशिष्ठ वर्मा ने बताया कि बजहां गांव में आपूर्ति को लेकर दो पक्षों में 22 दिनों से विवाद चल रहा था। उस विवाद को सुलझाते हुए पुरानी लाइन पर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई।

अफसरों ने की एकतरफा कार्रवाई: राधेश्याम
राधेश्याम निषाद का आरोप है कि अधिकारियों ने एक प्रभावशाली नेता के कहने पर एकतरफा कार्रवाई की। लाइन शिफ्टिंग के लिए रुपये जमा कराने के बाद भी उन्हें न्याय नहीं मिला। अधिकारियों ने एक पक्ष के प्रभाव में आकर पुरानी लाइन को ही बरकरार रखा। उधर, अधिशासी अभियंता संदीप मौर्या का कहना है कि राधेश्याम निषाद ने लाइन शिफ्टिंग के लिए जो रकम जमा कराई थी, उसी से तार और खंभे खरीदकर खेत में लगा भी दिया गया था, लेकिन किसी ने खंभे को तोड़ दिया। इस संबंध में अवर अभियंता दुर्गेश यादव को थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाने के लिए निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed