{"_id":"5e762c4d8ebc3e77b463b13d","slug":"villagers-fear-the-corona-virus-rumors-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश से कमाकर घर आए शख्स को देखकर गांववाले डरे, कहा- इसे तो कोरोना है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश से कमाकर घर आए शख्स को देखकर गांववाले डरे, कहा- इसे तो कोरोना है
Sun, 22 Mar 2020 01:27 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर(हरनही)।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर(हरनही)।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 22 Mar 2020 01:27 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में शनिवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स दुबई से कमाकर घर आया, जिसे देखकर ग्रामीण डर गए। उन्होंने तुरंत उससे दूरी बना ली और कहा कि इसे तो कोरोना है।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला...
गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र हरनही चौकी अंतर्गत ग्राम पानापार निवासी एक शख्स बीते दिनों 18 मार्च को घर लौटा। गांव में अफवाह फैला गई कि युवक को कोरोना वायरस हो गया है। वह अपना समान एयरपोर्ट पर ही छोड़ कर भाग आया है।
विज्ञापन
कोरोना के डर से गांव के सभी लोग मास्क लगाकर घूम रहे हैं। कोई भी शख्स उससे बात करने को तैयार नहीं है। लोग उसके सामने जाने से भी भय खा रहे हैं।
इसकी सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज हरनही पूरी टीम सहित मौके पर पहुंचे। पूछताछ के दौरान विदेश से लौटे युवक ने बताया कि लखनऊ एयरपोर्ट पर ही आते ही उसकी जांच प्रक्रिया पूरी हो गई थी। बताया गया था कि रिपोर्ट आने पर सूचना दी जाएगा, हालांकि अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन