{"_id":"61d16ac9980146461829a436","slug":"villagers-came-to-police-station-to-resolve-tenancy-dispute-in-gorakhpur-started-arguing-with-inspector","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: विवाद सुलझाने थाने आए ग्रामीण दरोगा से भिड़े, पुलिस ने शांतिभंग में चार लोगों का किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: विवाद सुलझाने थाने आए ग्रामीण दरोगा से भिड़े, पुलिस ने शांतिभंग में चार लोगों का किया चालान
Sun, 02 Jan 2022 02:35 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 02 Jan 2022 02:35 PM IST
सार
ग्रामीणों ने उपनिरीक्षक के खिलाफ मौखिक शिकायत की है। सीओ ने कहा कि लिखित शिकायत दीजिए, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मकान की किराएदारी का विवाद सुलझाने गुलरिहा थाने पहुंचे एक पक्ष के लोग दरोगा से भिड़ गए। आरोप लगाया कि दरोगा एक पक्षीय कार्रवाई कर रहे हैं। पुलिस ने विवाद करने वाले दोनों पक्ष के चार लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया। सीओ ने लिखित शिकायत पर जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गुलरिया बाजार निवासी मकरध्वज के मकान को उन्हीं के गांव के तीन भाई अजय, विजय, विनय ने किराये पर ले रखा है। तीनों मकान में पानी का प्लांट चलाते हैं। मकरध्वज पिछले एक वर्ष से तीनों से मकान खाली करने के लिए कह रहे हैं। शनिवार सुबह मकरध्वज गांव के कुछ लोगों के साथ थाने पहुंचे। वहां पहले से दूसरा पक्ष मौजूद था। इसी बीच मकरध्वज के साथ आए बृजेश गुप्ता, अरविंद, अशोक, दीपक ने उपनिरीक्षक रिजवान अहमद पर एक पक्षीय कार्रवाई करने की बात कहते हुए बहस करने लगे। वहीं, एक दूसरे को देख लेने की धमकी दे डाली।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों पक्षों से बृजेश, अशोक, दीपक, अरविंद और विनय को हिरासत में लेकर शांति भंग में चालान कर दिया। थाने पहुंचे सीओ चौरी चौरा अखिलानंद उपाध्याय से मकरध्वज की तरफ से ग्रामीणों ने उपनिरीक्षक के खिलाफ मौखिक शिकायत की।
विज्ञापन
सीओ ने कहा कि लिखित शिकायत दीजिए, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने फिलहाल लिखित शिकायत नहीं दी है। थाना प्रभारी गुलरिहा चंद्रहास मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्ष मकान खाली कराने की बात पर आपस में थाना परिसर में भिड़ गये थे। कानूनी कार्रवाई की गई है।