फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Village head receives death threat from abroad.

Gorakhpur News: प्रधान को विदेश से मिली जान से मारने की धमकी

Wed, 17 Jun 2026 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Village head receives death threat from abroad.
सहजनवां। थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव के प्रधान ने विदेश में रह रहे एक व्यक्ति पर फोन कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। प्रधान की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सोनबरसा ग्राम पंचायत के प्रधान इंदेश साहनी ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि कुछ लोगों के खिलाफ एक महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले को लेकर चुनाव में हारे प्रत्याशी और उनके समर्थक उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं। प्रधान का आरोप है कि इसी साजिश के तहत विदेश में रह रहा एक मनबढ़ व्यक्ति मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे फोन कर उन्हें गोली मारने की धमकी देने लगा। प्रधान ने बताया कि बातचीत का ऑडियो उनके पास सुरक्षित है, जिसे उन्होंने पुलिस को उपलब्ध कराने की बात कही है। थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed