फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   village head brother-in-law was shot dead in Sahjanwan of Gorakhpur

Gorakhpur: सहजनवां में ग्राम प्रधान के देवर की गोली मारकर हत्या, रंजिश में वारदात को अंजाम देने का आरोप

Mon, 15 Aug 2022 06:31 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, पाली (गोरखपुर)
अमर उजाला ब्यूरो, पाली (गोरखपुर) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 15 Aug 2022 06:31 AM IST
सार

पनिका गांव की प्रधान पूजा पांडेय के देवर धीरज पांडेय डुमरी गांव के विकास राज के मछली पालन का काम देखते थे। उसी काम से रविवार को धीरज डुमरी गए थे। शाम को गांव की पुलिया की ओर से गुजर रहे थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे एक बदमाश ने उन्हें गोली मार दी और पैदल ही मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
village head brother-in-law was shot dead in Sahjanwan of Gorakhpur
मृतक धीरज पांडे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहजनवां थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में रविवार शाम ग्राम प्रधान के देवर धीरज पांडेय उर्फ गुड्डू (36) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि धीरज जिस शख्स के मछली पालन का काम देखते थे, उसके ही पट्टीदार ने रंजिशन हत्या की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घटना की सूचना पर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी नॉर्थ मनोज अवस्थी के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। गांव में एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस को मौके पर एक खोखा व एक पिस्टल का कारतूस मिला है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पनिका गांव की प्रधान पूजा पांडेय के देवर धीरज पांडेय डुमरी गांव के विकास राज के मछली पालन का काम देखते थे। उसी काम से रविवार को धीरज डुमरी गए थे। शाम को गांव की पुलिया की ओर से गुजर रहे थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे एक बदमाश ने उन्हें गोली मार दी और पैदल ही मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि विकास का उनके पट्टीदार से विवाद है और इसी की रंजिश में धीरज पांडेय की गोली मारकर हत्या की गई है। हत्या की खबर मिलते ही एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। एसएसपी से बातचीत में प्रधान के पति विनोद पांडेय ने रंजिशन हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।

एक साल पहले हुई थी धीरज की शादी

धीरज की शादी एक साल पहले ही सीहापार निवासी अंजनी से हुई थी। दोनों की अभी कोई संतान नहीं है। हत्या की खबर घर पर पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई थी।

अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही पुलिस

पुलिस रंजिश के अलावा अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। एसपी नॉर्थ ने बताया कि गांव, घर और धीरज से आपसी रंजिश रखने वाले भी जांच के दायरे में है। पुलिस गहनता से मामले की छानबीन कर रही है। गोली लगने से युवक की मौत हुई है। परिजनों ने रंजिशन हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed