फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Village development officer accused of embezzlement arrested

Gorakhpur News: गबन का आरोपी ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Mon, 28 Nov 2022 02:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 28 Nov 2022 02:17 PM IST
सार

022 में ग्राम सभा डड़िया में 16 अपात्रों को आवास देने के मामले में भी वह आरोपी पाए गए। जांच में पुष्टि के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। इसके साथ ही बारानगर के पूर्व प्रधान राजेश व पूर्व प्रधान हेमवंती देवी भी आरोपी बनाई गई थीं। दोनों आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है।

विज्ञापन
Village development officer accused of embezzlement arrested
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के गोला विकास खंड में शौचालय और आवास के रुपये गबन करने के आरोपी ग्राम विकास अधिकारी अजीत कुमार को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

 
अजीत कुमार मूल रूप से सिकरीगंज के घुचियापार का मूल निवासी है। जानकारी के मुताबिक, गोला विकास खंड के डड़िया व बारानगर में तैनात ग्राम विकास अधिकारी अजीत के खिलाफ वर्ष 2020 में ग्राम सभा बारानगर में 200 शौचालयों का बिना निर्माण कार्य पूरा कराए रुपये निकालने का मामला सामने आया था।
विज्ञापन


आरोप है कि 2022 में ग्राम सभा डड़िया में 16 अपात्रों को आवास देने के मामले में भी वह आरोपी पाए गए। जांच में पुष्टि के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। इसके साथ ही बारानगर के पूर्व प्रधान राजेश व पूर्व प्रधान हेमवंती देवी भी आरोपी बनाई गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है। ग्राम विकास अधिकारी अजीत फरार चल रहे थे, जिन्हें रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed