{"_id":"63aab6b3d3719130e1798a57","slug":"video-of-principal-hitting-student-with-slippers-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: प्रधानाचार्य ने छात्र को चप्पल से पीटा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: प्रधानाचार्य ने छात्र को चप्पल से पीटा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Tue, 27 Dec 2022 02:43 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 27 Dec 2022 02:43 PM IST
सार
छात्र नेता दीपक द्विवेदी ने कि कॉलेज परिसर में छात्र को इस से मारना बेहद निंदनीय है। उनके द्वारा छात्र को हमेशा अपमानित करने के साथ मारापीटा जाता है। पढ़ाई चौपट न हो, इसे लेकर भय के कारण कुछ बोलते नहीं हैं।
विज्ञापन
चप्पल से छात्रों की पिटाई करते प्रधानाचार्य।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
महराजगंज जिले के महामाया आईटी पॉलिटेक्निक के छात्र को रात में चप्पल से मारने का एक वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में प्रधानाचार्य छात्र का अंधेरे में चप्पल से पीटते हुए दिख रहे हैं। एक-एक मिनट का तीन वीडियो है। जिससे छात्र को खड़ा करके मारा जा रहा है। इस प्रकरण को लेकर जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज के छात्र नेताओं ने मंगलवार को डीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
छात्र नेता दीपक द्विवेदी ने कि कॉलेज परिसर में छात्र को इस से मारना बेहद निंदनीय है। उनके द्वारा छात्र को हमेशा अपमानित करने के साथ मारापीटा जाता है। पढ़ाई चौपट न हो, इसे लेकर भय के कारण कुछ बोलते नहीं हैं।
विज्ञापन
आरोप है कि प्रधानाचार्य कैंटीन में सामान आपूर्ति कर्ता को समय से भुगतान भी नहीं करते हैं। वायरल वीडियो को तीन हिस्से में बताया गया है। वीडियो रात के समय का है, इस वजह से अंधेरा लग रहा है। प्रधानाचार्य छात्र को चप्पल से पीट रहे रहे हैं। छात्र इसका विरोध भी नहीं कर रहा है। वह उसे ताबड़तोड़ पीट रहे हैं।
विज्ञापन
वीडियो वारयल होते ही खलबली मच गई है। छात्र नेताओं ने प्रकरण में कारगर कार्रवाई की मांग की। उधर, प्रधानाचार्य देंवेंद्र कुमार सिंह ने आरोप को बेबुनियाद बताया है। ज्ञापन सौंपने के दौरान नारायण दत्त उपाध्याय, माधव पांडेय, शुभम पांडेय, शिवम, आलोक, आशिष अग्रहरि, आनंद आदि मौजूद रहे।
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए आरोपी प्रधानाचार्य पर कार्रवाई के लिए संस्तुति पत्र शासन को पत्र भेज दिया गया है। वहां से आदेश आते ही कार्रवाई कर दी जाएगी।