फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Video of Lekhpal taking bribe in Padrauna of Kushinagar goes viral

Viral Video: लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, चकबंदी कार्यालय में है तैनाती; अफसर बोले- होगी पूछताछ

Fri, 29 Sep 2023 11:29 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 29 Sep 2023 11:29 PM IST
सार

बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी आलोक कुमार ने बताया कि शासन की तरफ से आदेश मिल गया है। चकबंदी विभाग के कुछ लेखपालों का प्रतिनियुक्ति पर राजस्व विभाग में स्थानांतरण होना है। इस चकबंदी लेखपाल का भी नाम उसमें शामिल है।

विज्ञापन
Video of Lekhpal taking bribe in Padrauna of Kushinagar goes viral
लेखपाल का वायरल वीडियो - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

कुशीनगर के पडरौना के चकबंदी कार्यालय में तैनात एक लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हो रहा है। इसकी चर्चा शुक्रवार को खूब रही। वीडियो वायरल होने का मामला राजस्व और चकबंदी अधिकारियों के संज्ञान में है। संबंधित अफसरों का कहना है कि इस बारे में पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन


पडरौना के चकबंदी कार्यालय में तैनात लेखपाल वीडियो में कुछ लोगों से बातें करते दिख रहे हैं। साथ ही मोड़कर दिए जा रहे कुछ नोट अपने हाथ में लेने के बाद जेब में रखते दिख रहे हैं। मामला शाम को अफसरों के संज्ञान में आया, लेकिन नए शासनादेश को लेकर अफसर भी असमंजस में हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम सदर महात्मा सिंह ने बताया कि शासन की तरफ से आदेश हुआ है कि चकबंदी विभाग के कुछ लेखपालों का तबादला राजस्व विभाग में किया जाना है। उनमें इस चकबंदी लेखपाल का नाम भी शामिल है, लेकिन लेखपाल की ज्वाइनिंग के संबंध में अभी कोई शासनादेश प्राप्त नहीं हुआ है। इसलिए ज्वाइन नहीं कराया गया है। वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली है, लेकिन राजस्व विभाग में न होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी आलोक कुमार ने बताया कि शासन की तरफ से आदेश मिल गया है। चकबंदी विभाग के कुछ लेखपालों का प्रतिनियुक्ति पर राजस्व विभाग में स्थानांतरण होना है। इस चकबंदी लेखपाल का भी नाम उसमें शामिल है। आदेश बन गया है। शाम को वीडियो देखे हैं। शनिवार को बुलाकर इस बारे में लेखपाल से पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed